A woman wearing a hijab used to visit Delhi blast terrorist Shaheen; disappeared after planning शाहीन से मिलने आती थी हिजाब पहने महिला, पूरी प्लानिंग के बाद गायब हुई आतंकी की गर्लफ्रेंड, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शाहीन से मिलने आती थी हिजाब पहने महिला, पूरी प्लानिंग के बाद गायब हुई आतंकी की गर्लफ्रेंड

दिल्ली ब्लास्ट में आतंकी की गर्लफ्रेंड डॉ शाहीन की गिरफ्तारी  के बाद कई चौंकानवाले राज सामने आए हैं।शाहीन अचानक नहीं बल्कि पूरी प्लानिंग करके गायब हुई थी। शाहीन से एक हिजाबवाली महिला मिलने आती थी।

Fri, 14 Nov 2025 09:37 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
शाहीन से मिलने आती थी हिजाब पहने महिला, पूरी प्लानिंग के बाद गायब हुई आतंकी की गर्लफ्रेंड

दिल्ली ब्लास्ट में आतंकी की गर्लफ्रेंड डॉ शाहीन की गिरफ्तारी व आतंकी संगठन से जुड़ाव के बाद कानपुर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और स्टाफ अभी भी सकते में हैं। खुलकर न सही पर दबी जुबान से शाहीन से जुड़े कई राज अब सामने आ रहे हैं। फामोकोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. शाहीन अचानक नहीं बल्कि पूरी प्लानिंग करके गायब हुई थी। गायब होने से पहले उससे मिलने तीन रहस्यमयी लोग अक्सर आते थे। इनमें से एक नाटे कद की महिला भी थी, जोकि हमेशा स्लेटी रंग का हिजाब ही पहने रहती थी। उस वक्त तो साथी प्रोफेसरों व स्टाफ में से किसी ने ध्यान नहीं दिया पर अब असल चेहरा सामने आने के बाद इसकी चर्चा अंदरखाने से जोरों पर है।

सूत्र बताते हैं कि 2013 में मेडिकल कॉलेज से अचानक गायब होने से पहले डॉ शाहीन के बर्ताव और स्वभाव में बदलाव आने लगा था। नौकरी के शुरुआती कई साल हंसमुख और काम में हमेशा मन लगाने वाली डॉ शाहीन फिर धीरे-धीरे सबसे दूर होती गई। वह यहां रहकर भी किसी से बहुत ज्यादा संपर्क नहीं रखती थी। छात्रों के साथ उसका व्यवहार दोस्ताना रहा।

अकेले में करती थी तीनों से बातें, ज्यादा देर नहीं रोकती

सूत्र बताते हैं कि डॉ शाहीन से मिलने वाले ये तीन लोग हर 15 से 20 दिन में आते थे। जब तीनों आते तो शाहीन के चेहरे का भाव बेहद गंभीर हो जाता। उनसे बात करने के लिए शाहीन रूम से सभी को बाहर कर देती थी। कभी-कभी तो परिसर के सन्नाटे वाले हिस्से में बात करते हुए देखा गया। हालांकि वह तीनों को जल्द ही जाने भी देती थी।

तलाक भी प्लानिंग का ही हिस्सा

सूत्र बताते हैं कि कन्नौज से वापस आने के बाद उसका व्यवहार और मिजाज पूरी तरह बदल गया। हंसमुख और मिलनसार शाहीन शांत रहने लगी। कई बार उससे साथी प्रोफेसरों ने इसकी वजह भी पूछी पर उसने हंसकर टाल दिया। सूत्र बताते हैं कि गायब होने से पहले उसने पूरी प्लानिंग पहले ही बना ली कि उसे कब क्या-क्या करना है। पति डॉ. जफर हयात को तलाक देना भी उसकी प्लानिंग का एक अहम हिस्सा रहा है। हमेशा कुछ बड़ा करने की बात करने वाली शाहीन ने अपने दोनों बच्चों को भी साथ रखने से इनकार कर दिया था। तलाक के कुछ महीनों के बाद ही वह अचानक गायब हो गई।

अक्सर होता था विवाद सड़क पर फेंके बर्तन

सूत्र बताते हैं कि कॉलेज परिसर के एल-29 नंबर आवास में रहने वाली डॉ. शाहीन का पति डॉ. जफर हयात से अक्सर विवाद भी होता था। तलाक से कुछ माह पहले आए दिन शोर-शराबा पड़ोस में रहने वाले डॉक्टरों के परिवार सुना करते थे। दूसरे मंजिल में रहने वाली शाहीन के यहां से एक- दो बार सड़क पर बर्तन भी फेंके गए। इसकी शिकायत प्रबंधन तक की गई। हालांकि शाहीन के पूर्व पति डॉ जफर हयात का दावा है कि उनके बीच कभी कोई विवाद नहीं हुआ है।

बीमार पड़ गए डॉ जफर अस्पताल नहीं आए

डॉ शाहीन के पूर्व पति डॉ जफर हयात गुरुवार को बीमार पड़ गए। सर्दी-खांसी और बुखार होने पर वह केपीएम हॉस्पिटल भी नहीं पहुंचे। हिन्दुस्तान से फोन पर उन्होंने बताया कि बुधवार को मीडिया से लगातार बात करने के कारण उनका गला खराब हो गया। हल्का बुखार होने से वह अस्पताल नहीं गए। उन्होंने कहा कि शाहीन से रिश्ता नहीं है लेकिन उसकी इन हरकतों ने शर्मसार कर दिया है। उन्होंने बताया कि मीडिया चैनलों का लगातार फोन आने से वह काफी परेशान हो चुके हैं। अभी भी उनके दोनों बेटों को इस घटनाक्रम के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डॉ. शाहीन ही नहीं, आतंक के आकाओं की लेडी मास्टरमाइंड की लिस्ट ये नाम भी
ये भी पढ़ें:आतंकी की गर्लफ्रेंड बनी डॉ. शाहीन ने तोड़ लिए थे परिवार से सारे रिश्ते
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।