UP Saharanpur: criminal with reward of Rs 1 lakh killed in police encounter; 13 cases registered against him यूपी में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया; दर्ज हैं 13 मुकदमे, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया; दर्ज हैं 13 मुकदमे

यूपी में कई वारदातों में वांछित चल रहा एक लाख का इनामी बदमाश ढेर हो गया। पुलिस ने एनकाउंटर में बदमाश को मार गिराया। मारे गए बदमाश पर मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली के थानों में करीब 13 मुकदमे दर्ज थे।

Mon, 6 Oct 2025 06:19 AMDeep Pandey सहारनपुर, हिन्दुस्तान
share
यूपी में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया; दर्ज हैं 13 मुकदमे

यूपी में सहारनपुर में रविवार देर रात डकैती व लूट समेत कई वारदातों में वांछित चल रहा एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। बताया जा रहा है कि बदमाश बाइक लूटकर भाग रहा था। मारे गए बदमाश पर मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली के थानों में करीब 13 मुकदमे दर्ज थे। मुठभेड़ में एसएचओ गागलहेड़ी हाथ में गोली लगने से घायल हुए हैं। डीआईजी अभिषेक सिंह, एसएसपी आशीष तिवारी, एसपी ग्रामीण सागर जैन समेत आला अफसरों ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली।

शामली के थाना थानाभवन अंतर्गत सोंता रसूलपुर गांव निवासी बदमाश इमरान पर डकैती व लूट की कई वारदातों में मुकदमे दर्ज थे। पुलिस उसकी लंबे समय से तलाश कर रही थी। रविवार को वह सहारनपुर क्षेत्र में एक बाइक लूटकर भाग रहा था कि मुखबिर ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा नेता से अभद्रता, रातभर थाने में बैठाया, चौकी प्रभारी पर ऐक्शन, हटाए गए

डीआईजी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में तीन विशेष टीमों का गठन कर जाल बिछा दिया गया। देर शाम चेकिंग के दौरान बदमाश इमरान का पुलिस से सामना हो गया। पुलिस ने उसको रोकने का प्रयास किया तो इमरान ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने अपने बचाव में जवाबी फायरिंग की, जिसमें वह घायल हो गया, कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।डीआईजी अभिषेक सिंह, एसएसपी आशीष तिवारी, एसपी ग्रामीण सागर जैन आदि अफसर मौके पर दौड़े और घटना की विस्तृत जानकारी ली।

सहारनपुर रेंज में एक सप्ताह में तीन बदमाश ढेर

सहारनपुर रेंज में पिछले एक सप्ताह में तीन बदमाश मुठभेड़ में ढेर हुआ है। डीआईजी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में रेंज में वांछित बदमाशों के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें तीन बदमाशों को ढेर किया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।