A BJP leader was harassed and held overnight at Lucknow Thakurganj police station. outpost in-charge was removed भाजपा नेता से अभद्रता, रातभर थाने में बैठाया, चौकी प्रभारी पर ऐक्शन, हटाए गए, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

भाजपा नेता से अभद्रता, रातभर थाने में बैठाया, चौकी प्रभारी पर ऐक्शन, हटाए गए

यूपी की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने भाजपा नेता से अभद्रता कर रातभर थाने में बैठा दिया। शिकायत के बादे सतखंडा चौकी प्रभारी मनोज मलिक को हटा दिया है। पूरे मामले की जांच एसीपी चौक राजकुमार सिंह को सौंपी है।

Mon, 6 Oct 2025 05:47 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
भाजपा नेता से अभद्रता, रातभर थाने में बैठाया, चौकी प्रभारी पर ऐक्शन, हटाए गए

लखनऊ में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री जीशान खान से अभद्रता और उन्हें रात भर ठाकुरगंज थाने में पुलिस ने बैठाए रखा। पुलिस के इस रवैये से क्षुब्ध होकर जीशान खान ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की। प्राथमिक जांच में दोषी मानते हुए पुलिस उपायुक्त पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव ने रविवार देर रात सतखंडा चौकी प्रभारी मनोज मलिक को हटा दिया है। पूरे मामले की जांच एसीपी चौक राजकुमार सिंह को सौंपी है।

जीशान खान के मुताबिक 29 सितंबर की रात वह अपनी मां पारो खान की दवा लेकर स्कूटी से लौट रहे थे। हसैनाबाद के पास कुछ परिचित मिल गए। उनके कहने पर वह वहीं खड़े होकर चाय पीने लगे। इस बीच सतखंडा चौकी प्रभारी मनोज मलिक और अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे। उन्होंने अभद्रता की। विरोध पर गाली गलौज करते हुए स्कूटी का हैंडल पकड़ा। गाड़ी सीज कर दी और थाने लेकर पहुंचे। उन्होंने चौकी प्रभारी को परिचय भी दिया। बताया कि मां की दवा लेकर आ रहे हैं। इसके बाद भी चौकी प्रभारी ने एक न सुनी। रात भर थाने में बैठाए रखा। अपराधियों जैसा बर्ताव किया। जीशान ने बताया कि किसी तरह उन्होंने वरिष्ठ नेताओं को जानकारी दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब इन शिक्षिकाओं को भी 6 माह की मिलेगी मैटरनिटी लीव, योगी सरकार का तोहफा

वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप पर अगले दिन सुबह थाने से उन्हें छोड़ा गया। इसके बाद जीशान ने पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर से शिकायत की। पुलिस कमिश्नर ने डीसीपी पश्चिम को जांच के निर्देश दिए। डीसीपी ने बताया प्राथमिक जांच के बाद चौकी प्रभारी मनोज मलिक को हटा दिया गया है। जांच एसीपी चौक को सौंपी गई है। जांच अगर किसी अन्य पुलिस कर्मी की भी भूमिका मिलती है तो उसके खिलाफ भी करवाई होगी। एसीपी की रिपोर्ट के बाद चौकी प्रभारी के ख़िलाफ़ आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।