यूपी के प्राइमरी स्कूलों में सर्दी की छुट्टियों के साथ आया आदेश, इस तारीख से पहले करना होगा ये बड़ा काम
महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत निर्धारित 19 बिंदुओं पर मूलभूत अवस्थापना सुविधाएं शत-प्रतिशत कराने के निर्देश दिए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को विद्यालयों की नियमित समीक्षा और प्रगति की निगरानी करनी होगी। कहा गया है कि विद्यालय स्वच्छता, सुरक्षा और अनुशासन के भी उदाहरण बनें।

यूपी के परिषदीय स्कूलों में 31 दिसम्बर से 14 जनवरी तक सर्दी की छुट्टियां हो रही हैं। इसके पहले नए साल में स्कूलों की साफ-सफाई को लेकर आदेश आ गया है। नए साल में 26 जनवरी तक सभी स्कूल पूरी तरह से चकाचक कर दिए जाएंगे। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने इस संबंध में सभी जिलों को निर्देश भेज दिए हैं। इसमें कहा गया है कि इस अवधि के पहले स्कूलों की साफ-सफाई और मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं को बेहतर किया जाए। परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित शैक्षिक वातावरण तैयार किया जाए। गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय पर्व को गरिमामय ढंग से मनाने के लिए विद्यालय परिसर को पूरी तरह स्वच्छ औेर सुरक्षित बनाया जाए।
विद्यालय भवन, कक्षाएं, कार्यालय कक्ष, बरामदे, शौचालय, पेयजल स्थल, रसोईघर सहित सभी स्थानों की नियमित व व्यापक साफ-सफाई की जाए। परिसर में फैले कचरे और अपशिष्ट पदार्थों के समुचित निस्तारण पर ध्यान दिया जाए। क्षतिग्रस्त भवनों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जाए। विशेष रूप से शौचालय, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था व मरम्मत कार्य समय से पूरे कराए जाएं, ताकि विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत निर्धारित 19 बिंदुओं पर मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं को शत-प्रतिशत कराने के निर्देश दिए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को विद्यालयों की नियमित समीक्षा व प्रगति की निगरानी करनी होगी। विद्यालय केवल पठन-पाठन तक सीमित न रहें, बल्कि स्वच्छता, सुरक्षा और अनुशासन के उदाहरण बनें, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ और अनुकूल शैक्षिक वातावरण मिल सके।
15 जनवरी को खुलेंगे प्राइमरी स्कूल
प्राइमरी स्कूल अब 15 जनवरी को खुलेंगे। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से प्राइमरी स्कूलों में 31 दिसम्बर से 14 जनवरी तक शीतकालीन और गर्मियों में 15 दिन का अवकाश निर्धारित है। इसके चलते प्राइमरी स्कूलों में 14 जनवरी तक छुट्टी रहेगी इस दौरान बच्चों के साथ शिक्षकों की भी छुट्टी रहेगी। बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने शीतलहर और कड़ाके की सर्दी के चलते 29 दिसम्बर से एक जनवरी तक पहली से 12वीं तक के स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है।




साइन इन