UP Police take strong action in illegal conversion case, churchman and his son arrested अवैध धर्मांतरण केस में तगड़ा ऐक्शन, पादरी और उसके बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अवैध धर्मांतरण केस में तगड़ा ऐक्शन, पादरी और उसके बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

यूपी के फतेहपुर जिले में अवैध धर्मांतरण केस में तगड़ा ऐक्शन लिया गया है। आरोपाें के बाद केस दर्ज किया गया। इसके बाद  पुलिस ने इस मामले में पादरी और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

Mon, 29 Dec 2025 03:41 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
अवैध धर्मांतरण केस में तगड़ा ऐक्शन, पादरी और उसके बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के अवैध धर्मांतरण के मामले में एक तगड़ा ऐक्शन हुआ है। यहां एक चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान अवैध धर्मांतरण के कथित प्रयास के लिए एक पादरी और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस घटना के बाद हिंदू संगठनों के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया।

पुलिस के मुताबिक, राधा नगर थानाक्षेत्र के देवीगंज इलाके स्थित एक चर्च के अंदर रविवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किए जाने के बाद पादरी डेविड ग्लैडियन (60) और उनके बेटे अभिषेक ग्लैडियन (30) को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि हिंदू महिलाओं को रुपये, नौकरी और बच्चों की मुफ्त शिक्षा का लालच देकर गिरजाघर में लाया जा रहा था।

प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि घटना के समय गिरजाघर के अंदर बड़ी संख्या में महिलाओं सहित लगभग 150 लोग मौजूद थे। पुलिस के मुताबिक, मामले की सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) वीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और व्यवस्था बहाल की। पुलिस ने बताया कि ​​पादरी को हिरासत में लिए जाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहन को घेर लिया, जिससे तनाव बढ़ गया।

10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया

राधा नगर थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विनोद कुमार मौर्य ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि स्थानीय निवासी देव प्रकाश पासवान की शिकायत पर उत्तर प्रदेश धर्म संपरिवर्तन निषेध अधिनियम के तहत पादरी, उसके बेटे और सात अज्ञात व्यक्तियों सहित 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पासवान ने शिकायत में आरोप लगाया कि उन्हें और अन्य लोगों को रविवार को गिरजाघर में बुलाया गया था, जहां प्रार्थना हो रही थी। उन्होंने दावा किया कि हिंदू धर्म की मान्यताओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां की गईं और उपस्थित लोगों पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला गया, जिसके लिए 1,100 रुपये, रोजगार के अवसर और बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा का लालच दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने वालों पर लगेगा गैंगस्टर, कुर्क होंगी संपत्तियां

सिंह ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि कुछ महिलाएं चर्च आई थीं और उनके आने के उद्देश्य की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच जारी है और सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने बताया कि इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई और लगभग तीन घंटे के विरोध प्रदर्शन के बाद स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।