UP Police releases photos of chain snatchers, BJP leader's photo tops the list, causing uproar यूपी पुलिस ने जारी की चेन स्नेचरों की फोटो, पहले नंबर पर भाजपा नेता की तस्वीर से खलबली, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी पुलिस ने जारी की चेन स्नेचरों की फोटो, पहले नंबर पर भाजपा नेता की तस्वीर से खलबली

यूपी के मिर्जापुर में पुलिस ने चेन स्नैचरों की तस्वीर सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा की है। इसे देखकर तब खलबली मच गई जब पहले ही नंबर पर भाजपा नेता की फोटो लगी देखी गई। तस्वीर सामने आते ही राजनीति भी गरमा गई। भाजपा ने सफाई भी दी है।

Fri, 31 Oct 2025 05:21 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, मिर्जापुर, संवाददाता
share
यूपी पुलिस ने जारी की चेन स्नेचरों की फोटो, पहले नंबर पर भाजपा नेता की तस्वीर से खलबली

यूपी पुलिस ने मिर्जापुर में चेन स्नेचरों (Chain Snatchers) के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया है। यह अभियान उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए अपराधियों के पोस्टर में पहले ही नंबर पर भाजपा नेता की तस्वीर और नाम दिखाई दिया। इस पोस्टर में कुल सात अपराधियों की तस्वीरें और नाम शामिल किए गए हैं। जिनका उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है।

पोस्टर में जिस व्यक्ति का नाम और फोटो छपी है, उसकी पहचान भोनू के रूप में हुई है, जो भाजपा के मझवां मंडल के उपाध्यक्ष हैं। भाजपा के पदाधिकारी का नाम और फोटो चेन स्नेचरों की सूची में शामिल होने की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। इससे भाजपा में भी खलबली मच गई। जिले की राजनीति भी गरमा गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बीटेक-एमबीए की डिग्री, सिंगापुर में नौकरी के बाद साइबर ठगी, शौक के लिए फ्राडगिरी

यह मामला सामने आते ही भाजपा की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया भी जारी हो गई। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश दुबे ने दावा किया कि भोनू अब पार्टी के वर्तमान पदाधिकारी नहीं हैं। जिला मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश दुबे ने बताया कि मंडल अध्यक्ष आकाश सिंह ने भोनू को लगभग तीन माह पहले ही मझवां मंडल उपाध्यक्ष के पद से हटा दिया था। उन्होंने कहा कि भोनू वर्तमान में पार्टी में किसी भी पदाधिकारी की हैसियत से काम नहीं कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह पुष्टि नहीं की कि भोनू की जगह इस समय कौन उपाध्यक्ष है और भोनू अब भी पार्टी के प्राथमिक सदस्य हैं या नहीं।

कानून व्यवस्था को लेकर सबसे ज्यादा गंभीर यूपी की योगी सरकार में भाजपा नेता की तस्वीर चेन स्नेचर के रूप में सार्वजनिक करने की घटना ने सोशल मीडिया पर गरमी ला दी है। वार-पलटवार हो रहे हैं। देहात कोतवाली पुलिस की ओर से यह पोस्टर इसलिए जारी किया गया था, ताकि आम नागरिक इन अपराधियों की पहचान कर सकें और उनसे सतर्क रहें। पुलिस द्वारा इस तरह सार्वजनिक रूप से अपराधियों की सूची जारी करना एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन सूची में भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष का नाम होने से यह मामला सुर्खियों में आ गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।