UP Police have come down hard criminals Meerut zone killing 23 notorious criminals 1 year seizing assets worth 22 crore अपराधियों पर कहर बनकर टूटी यूपी पुलिस, एक साल में 23 कुख्यात हुए ढेर, 22 करोड़ की संपत्ति जब्त, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अपराधियों पर कहर बनकर टूटी यूपी पुलिस, एक साल में 23 कुख्यात हुए ढेर, 22 करोड़ की संपत्ति जब्त

मेरठ जोन के 7 जिलों में पुलिस ने माफिया और बड़े अपराधियों की 22 करोड़ की संपत्ति जब्त की है, साथ ही गैंगस्टर में 163 मुकदमे कराए गए। वर्ष 2016 से तुलनात्मक डाटा जारी किया गया है।

Fri, 2 Jan 2026 08:46 PMDinesh Rathour मेरठ, प्रमुख संवाददाता
share
अपराधियों पर कहर बनकर टूटी यूपी पुलिस, एक साल में 23 कुख्यात हुए ढेर, 22 करोड़ की संपत्ति जब्त

यूपी में अपराधियों पर पुलिस कहर बनकर टूटी। पिछले एक साल में पुलिस ने अपराधियों पर ताबड़ातेड़ कार्रवाई करते हुए कई एनकाउंटर किए। मेरठ जोन के 7 जिलों में पुलिस ने माफिया और बड़े अपराधियों की 22 करोड़ की संपत्ति जब्त की है, साथ ही गैंगस्टर में 163 मुकदमे कराए गए। वर्ष 2016 से तुलनात्मक डाटा जारी किया गया है और लूट-डकैती समेत फिरौती के लिए अपहरण में 85 प्रतिशत या उससे ज्यादा की कमी बताई गई है। इसके अलावा हत्या के मामलों में 63 प्रतिशत, बलवे में 60 प्रतिशत और रेप के मामलों में 61 प्रतिशत की कमी दिखाई गई है।

मेरठ जोन पुलिस ने वर्ष 2025 में अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 23 बदमाशों को एनकाउंटर में ढेर किया। इनके अलावा राज्य और जोन स्तर पर 294 माफिया और उनके गैंग के सदस्यों को चिह्नित करते हुए 29 प्रकरण में 22 करोड़ की संपत्ति भी जब्त कराई गई। मेरठ जोन एडीजी कार्यालय से एक तुलनात्मक डाटा भी जारी किया गया है, जो वर्ष 2016 से तुलना कर बनाया गया है। इसमें बताया गया कि वर्ष 2016 में डकैती की 38 और लूट की 874 वारदात हुई थी। वर्ष 2025 में मात्र चार डकैती और 101 लूट की घटनाएं हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जन्मदिन के अगले दिन दुनिया छोड़ गए भाजपा विधायक, बीच मीटिंग में पड़ा हार्ट अटैक

वर्ष 2016 में हत्या की 862 घटना, बलवे की 1081, चोरी की 813 वारदात, फिरौती के लिए अपहरण की 7 घटना और रेप की 544 घटनाएं हुई। वर्ष 2025 में ये घटनाएं काफी कम हुई। पिछले साल हत्या की घटनाओं में 63.57 प्रतिशत की कमी आई और मात्र 314 हत्या हुई। बलवे की 337, चोरी की 319, फिरौती के लिए अपहरण की मात्र एक घटना और रेप की 208 घटनाएं हुई हैं।

वर्ष 2025 का मुठभेड़ का डाटा

एनकाउंटर में ढेर - 23
शहीद हुए पुलिसकर्मी - 01(इंस्पेक्टर)
घायल अपराधी - 851
घायल पुलिसकर्मी - 19
25 हजारी बदमाश गिरफ्तार - 176
50 हजारी बदमाश गिरफ्तार - 08
50 से एक लाख के बदमाश - 03
गैंगस्टर के मुकदमे - 365
गैंगस्टर में गिरफ्तारी - 1184
गुंडा अधिनियम - 365
आबकारी अधिनियम - 4202
एनडीपीएस - 1019
एनएसए - 12
शस्त्र अधिनियम - 4798
माफिया और अपराधियों पर एक्शन
माफिया की संपत्ति जब्त - 22.3158344 करोड़ रुपये
मेरठ जोन में चिन्हित माफिया - 294
गिरफ्तार अपराधी-माफिया - 262
गैंगस्टर अधिनियम में मुकदमे - 163
गैंग पंजीकरण की संख्या - 766
जिलाबदर किए गए - 120
रासुका की कार्रवाई - 05
,

ऑपरेशन कन्विक्शन में कार्रवाई

मेरठ जोन के सात जिलों में ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत 6 आरोपियों को मृत्युदंड की सजा कराने में भूमिका निभाई है। 449 अपराधियों को आजीवन कारावास और 78 को 20 साल से ज्यादा की सजा कराई है। 33 अपराधियों को 15 से 19 साल की सजा हुई है, जबकि 166 अपराधियों को 10 से 14 साल की सजा हुई। 268 अपराधियेां को 5 से नौ साल की सजा हुई, जबकि 3163 अपराधियों को पांच साल या उससे कम की सजा हुई है। कुल मिलाकर 4163 अपराधियों को सजा कराई गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अजब-गजब चोर: छत के रास्ते से दुकान में घुसा, चार लाख के बादाम-काजू चुरा ले गया

मिशन शक्ति में किया बेहतर काम

मिशन शक्ति में हर थाने में मिशन शक्ति केंद्र बनाया गया, जिसमें 35 हजार से ज्यादा कार्यक्रम कर 14 लाख से ज्यादा महिलाओं से संपर्क किया गया। इस दौरान 36 हजार संदिग्ध लोगों को चेक किया गया और 45 मुकदमे दर्ज कराते हुए 66 आरोपी धरे गए। मिशन शक्ति केंद्रों पर 23 हजार 978 शिकायतें मिली, जिसमें से 22588 का निस्तारण किया। पूरे जोन में 135 मिशन शक्ति केंद्र बनाए गए।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।