Robber who killed husband and wife was killed in UP Police encounter in Firozabad यूपी में पति-पत्नी की हत्या करने वाला लुटेरा मारा गया, पुलिस एनकाउंटर में सिपाही भी घायल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में पति-पत्नी की हत्या करने वाला लुटेरा मारा गया, पुलिस एनकाउंटर में सिपाही भी घायल

यूपी के फिरोजाबाद में पति-पत्नी की हत्या करने वाला लुटेरा पुलिस एनकाउंटर में मारा गया।वहीं एसओजी का एक सिपाही घायल हो गया। सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Fri, 20 June 2025 09:32 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में पति-पत्नी की हत्या करने वाला लुटेरा मारा गया, पुलिस एनकाउंटर में सिपाही भी घायल

यूपी के फिरोजाबाद में पति-पत्नी की हत्या कर, लूटपाट करने वाले बदमाश से शिकोहाबाद पुलिस और एसओजी की मुठभेड़ हो गई। यूपी पुलिस एनकाउंटर में गोली लगने से बदमाश ढेर हो गया। वहीं एसओजी का एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश के शव को पीएम के लिए भिजवाया दिया। वहीं, घायल सिपाही का शिकोहाबाद के संयुक्त जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

शिकोहाबाद के अवागंगा रोड पर चार मार्च की रात को अवगंगा रोड पर मुन्नालाल व उनकी पत्नी मिथलेश घर के बाहर खाली प्लाट में पशुओं की रखवाली के लिए सो रहे थे। तभी एक बदमाश ने लूटपाट के उद्द्देश्य से उनकी हत्या कर दी। आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बदमाश एटा रोड के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है।

सूचना पर एसओजी व शिकोहाबाद पुलिस ने घेराबंदी कर दी। यह देखकर बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश ढेर हो गया। वहीं बदमाश की गोली से एक एसओजी का सिपाही घायल हो गया। उसके बाह में गोली लगी। पुलिस बदमाश को अस्पताल ले गई जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने बदमाश को मृत घोषित कर दिया। वहीं एसओजी सिपाही का शिकोहाबाद में ही इलाज चल रहा है। पुलिस ने बदमाश का नाम राजू खान (26) पुत्र कल्लू खान निवासी रैपुरा किराए का मकान थाना रामगढ़ फिरोजाबाद, हाल पता डीके पुरम शंकरगढ़ की पुलिया थाना शाहगंज आगरा बताया। मुठभेड़ में घायल एसओजी सिपाही हरवीर सिंह पुत्र पूरन सिंह है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वंदे भारत में यात्री को जमकर पीटा, नाक फ्रैक्चर, बीजेपी MLA के समर्थकों पर आरोप

|#+|

वृद्धा के साथ भी की थी लूटपाट

शिकोहाबाद पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में ढेर बदमाश ने डबल मर्डर के साथ ही मलिखानपुर में वृद्धा से मारपीट कर लूटपाट की है। पुलिस ने बताया कि डबल मर्डर के दौरान बदमाश की लोकेशन आगरा में देखी गई। तभी से उसकी तलाश को तलाश रही थी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।