यूपी पुलिस के शिकंजे में आईं 'पापा की गालीबाज परियां', FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
इंस्टाग्राम पर अश्लीलता फैलाने वाली महक और परी के खिलाफ यूपी पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की गई। लेकिन दोनों फरार हैं। दोनों लगातार ऐसा वीडियो पोस्ट कर रही थीं, जिनमें खूब गालियां थीं।

इंस्टाग्राम पर अश्लीलता फैलाने और गालियां देते हुए वीडियो बनाकर शेयर करने वाली दो लड़कियों के खिलाफ पुलिस ने शिंकजा कसना शुरू कर दिया है। दोनों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों लड़कियों का नाम महक और परी है। महक परी 143 नाम से दोनों इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर पोस्ट करती हैं। इसमें न सिर्फ आपत्तिजनक कपड़े पहनती हैं बल्कि दोनों भद्दी-भद्दी गालियां भी देती हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने काफी आक्रोश था। संभल जैसे धार्मिक स्थल का नाम भी बदनाम हो रहा है। इसी को देखते हुए खुद पुलिस ने पहल की और अपने ही कांस्टेबल से दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। अब दोनों के खिलाफ आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी है। पुलिस ने दोनों के घरों पर दबिश भी दी लेकिन अभी फरार हैं।
महक और परी थाना असमोली क्षेत्र के गांव शहबाजपुर की रहने वाली हैं। दोनों लड़कियां अपने इंस्टाग्राम अकाउंट महक परी 143 से आपत्तिजनक वीडियो और गालियों से भरे अश्लील संवाद लगातार पोस्ट कर रही थीं। यह वीडियो खूब वायरल भी हो रहे थे। मामले की जानकारी मिलने पर मीडिया सेल ने असमोली पुलिस को इससे अवगत कराया। इसके बाद जांच में आरोप सही पाए जाने पर अकाउंट चलाने वाली दोनों लड़कियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया। कांस्टेबल मोहित चौधरी ने थाने में तहरीर देकर दोनों पर रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी राजीव मलिक ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
शिकायत में क्या कहा गया है
दोनों के खिलाफ लिखाई गई तहरीर में कहा गया कि लड़कियों के इन वीडियो से गांव की महिलाओं पर बुरा असर पड़ रहा है। दोनों के खिलाफ अश्लीलता फैलाने की धारा 296 बी और 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के कहना है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी भी प्रकार की अभद्र भाषा, अश्लीलता या भड़काऊ सामग्री पोस्ट करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एसपी विश्नोई के अनुसार महक परी 143 नाम के आईडी से लगातार आपत्तिजनक पोस्ट किए जा रहे थे। लोगों ने इन वीडियो को पुलिस को टैग करते हुए शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने पता लगाया कि इसे कौन चला रहा है। पता चला कि महक और परी नामक दो लड़कियां अपने दो साथियों के साथ इसे बना रही हैं और चला रही हैं। इन दो लड़कियों के अलावा एक लड़की और एक लड़का इसमें शामिल है। यह लोग अमरोहा के रहने वाले हैं। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार करने के लिए दबिश भी दी लेकिन दोनों फरार हैं।




साइन इन