UP Panchayat Elections: The number of voters in Ayodhya district final voter list has dropped by over one lakh यूपी पंचायत चुनाव: इस जिले की फाइनल वोटर लिस्ट में एक लाख से अधिक मतदाता घट गए, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी पंचायत चुनाव: इस जिले की फाइनल वोटर लिस्ट में एक लाख से अधिक मतदाता घट गए

UP Panchayat Elections: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के लिए 10 जून को फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। अयोध्या जिले में वोटर लिस्ट जारी की गई है। यहां फाइनल वोटर लिस्ट में एक लाख से अधिक मतदाता घट गए हैं।

Thu, 11 June 2026 02:16 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी पंचायत चुनाव: इस जिले की फाइनल वोटर लिस्ट में एक लाख से अधिक मतदाता घट गए

UP Panchayat Elections: यूपी पंचायत चुनाव के लिए फाइनल वोटर लिस्ट जारी हो गई। जनपद अयोध्या की पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण 2025-26 का बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत ने अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी। अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार जनपद में पुनरीक्षण के बाद एक लाख से अधिक मतदाताओं के नाम घट गए हैं। अंतिम रूप से प्रकाशन के बाद मतदाताओं की संख्या जनपद के 11 विकास खंडों में 16 लाख 33 हजार 968 रह गई है। इनमें आठ लाख 54 हजार 979 पुरूष और सात लाख 78 हजार 989 महिला मतदाता शामिल हैं।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अयोध्या विशु राजा ने बताया कि निर्वाचक नामावली का 10 जून को अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। मतदाता सूची की प्रति जिला निर्वाचन कार्यालय, तहसील, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, खंड विकास अधिकारी कर्यालय और सम्बंधित ग्राम पंचायत कार्यालयों में निरीक्षण के लिए उपलब्ध है। अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार पुनरीक्षण के बाद जनपद में कुल मतदाता 1633968 हो गए हैं। वहीं 23 दिसम्बर 2025 को कुल मतदाताओं की संख्या 16 लाख 56 हजार 924 थी। इसके बाद पुनरीक्षण में 81569 वोटरों के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए तो वहीं 12492 नाम हटाये गए। डुप्लीकेट वोटरों में 92033 काटे गए। इस तरह 81569 नाम जहां जोड़े गए वहीं 104525 नाम निर्वाचक नामावली से हटा दिये गए हैं।

अंतिम प्रकाशन के बाद ब्लॉकवार वोटरों की स्थिति

अयोध्या। पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची का बुधवार को किये गए अंतिम प्रकाशन के बाद जिले के सभी 11 ब्लॉकों में लिंगवार मतदाता सूची का विवरण जारी किया गया है। इसके अनुसार जनपद में कुल वोटरों की संख्या 1633968 हो गयी है, जिसमें 854979 मतदाता पुरुष हैं और 778989 महिला वोटर हैं। ब्लॉकवार वोटरों की स्थिति देखी जाए तो मसौधा ब्लॉक में कुल 111611 वोटर हैं जिनमें 58487 पुरुष और 53124 महिला मतदाता हैं। पूराबाजार ब्लॉक में कुल वोटर 118245 है जिसमें 62673 पुरुष और 55572 महिला, सोहावल विकास खंड में कुल मतदाता 157065 है इनमें 82199पुरुष और 74866 महिला मतदाता हैं। मया ब्लॉक में कुल मतदाता 156567 हैं जिसमें 82222 पुरुषऔर 74345 महिला, बीकापुर में कुल 148409 वोटरों में से 77334 पुरुष और 71075 महिला, तारून ब्लॉक में कुल मतदाताओं 185108 में से 97028 पुरुष और 88080 महिला, हैरिग्टनगंज ब्लॉक में कुल वोटर 135414 हैं जबकि 71184 पुरुष और 64230 महिलाएं हैं। इसी तरह से अमानीगंज ब्लॉक में कुल वोटरों 143217 में से 75436 पुरूष और 67781 महिला, मिल्कीपुर ब्लॉक में कुल वोटर 161251 हैं जिसमें 84274 पुरूष और 76977 महिला, रुदौली विकास खंड में कुल वोटरों 198256 में से 102616 पुरुष और 95640 महिला तथा मवई ब्लॉक में कुल 118825 वोटरों में से 61526 पुरुष और 57299 महिला मतदाता हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव की फाइनल वोटर लिस्ट कल जारी होगी, जानें कहां देख सकेंगे
ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव: दोबारा वोट डाला तो पकड़े जाएंगे; FRS रखेगा नजर
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।