यूपी पंचायत चुनाव की फाइनल वोटर लिस्ट में 29 लाख नए मतदाता, किस जिले कितने वोटर?
UP Panchayat elections final voter list: यूपी पंचायत चुनाव की फाइनल वोटर लिस्ट जारी हो गई है। पंचायत चुनाव मतदाता सूची में कुल 12.58 करोड़ मतदाता है। 29 लाख नए मतदाता बढ़े हैं । वर्ष 2021 की मतदाता सूची में कुल 12.29 करोड़ मतदाता थे।

अउUP Panchayat elections final voter list: उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए फाइनल वोटर लिस्ट जारी हो गई है। 2026 की अंतिम पंचायत चुनाव मतदाता सूची के अनुसार उत्तर प्रदेश में कुल 12 करोड़ 58 लाख 51 हजार 570 मतदाता हैं। यह संख्या वर्ष 2021 में दर्ज 12 करोड़ 29 लाख 50 हजार 52 मतदाताओं की तुलना में 29 लाख 1 हजार 518 अधिक है। पंचायत चुनाव की तैयारियों के तहत किए गए विशेष पुनरीक्षण में बड़ी संख्या में नए मतदाता जोड़े गए, जबकि मृत, स्थानांतरित अथवा अपात्र मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। आंकड़ों के अनुसार पुनरीक्षण के दौरान 2 करोड़ 32 लाख 24 हजार 805 नाम जोड़े गए, जबकि 2 करोड़ 3 लाख 23 हजार 287 नाम हटाए गए, जिसके बाद मतदाता संख्या में बढ़ोतरी दर्ज हुई।
सूची के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक मतदाता वाले जिलों में जौनपुर शीर्ष पर है, जहां कुल 36 लाख 97 हजार 376 मतदाता हैं। इसके बाद प्रयागराज में 34 लाख 95 हजार 203, सीतापुर में 31 लाख 18 हजार 29, गोरखपुर में 29 लाख 63 हजार 142 और लखीमपुर खीरी में 28 लाख 87 हजार 290 मतदाता दर्ज किए गए हैं। अन्य बड़े जिलों में हरदोई में 28.73 लाख, गाजीपुर में 28.11 लाख, गोंडा में 26.74 लाख, बलिया में 26.97 लाख और बाराबंकी में 23.20 लाख से अधिक मतदाता हैं।
देखें जिलेवार पूरी लिस्ट, किस जिले में कितने वोटर
लखीमपुर खीरी में बढ़े सबसे ज्यादा वोटर
मतदाता संख्या में सबसे अधिक लखीमपुर खीरी में दर्ज की गई, यहां 1 लाख 38 हजार 223 मतदाता बढ़े। इसके अलावा सिद्धार्थनगर में 1 लाख 23 हजार 162, कुशीनगर में 1 लाख 20 हजार 11, देवरिया में 1 लाख 26 हजार 771, बलिया में 1 लाख 60 हजार 376 और शाहजहांपुर में 96 हजार 794 मतदाताओं की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
लखनऊ में 30 हजार 51 मतदाताओं की बढ़ोतरी
पुनरीक्षण के बाद कुछ जिलों में मतदाता संख्या में कमी भी दर्ज की गई। आगरा में 23,294, आजमगढ़ में 60,347, गाजीपुर में 94,757, मैनपुरी में 93,207 तथा महोबा में 16,962 मतदाताओं की शुद्ध कमी दर्ज की गई। राजधानी लखनऊ में वर्ष 2026 की अंतिम सूची के अनुसार कुल 10 लाख 85 हजार 180 मतदाता दर्ज किए गए हैं। यहां पुनरीक्षण के बाद 30 हजार 51 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है।
पंचायतों को जिम्मेदारी प्रशासकों के हाथ में
दरअसल, यूपी में पंचायत चुनाव न हो पाने पर पहली बार 57694 निवर्तमान ग्राम प्रधानों को प्रशासक की जिम्मेदारी दिए जाने के बाद अब उनके काम के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है। प्रशासक की जिम्मेदारी संभालने के बाद अब नए काम वो डीएम की अनुमति से ही करा सकेंगे। इस संबंध में शासनादेश जारी हो चुका है। ग्राम पंचायतों के निवर्तमान प्रधानों ने प्रशासक के रूप में 27 मई से काम संभाला है। ऐसे में अब इस तिथि से वह कोई भी नया काम कराने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से डीएम को प्रस्ताव भेजेंगे। फिर डीएम की अनुमति से ही वह कोई नया काम करा सकेंगे। सिर्फ ग्राम पंचायतों के प्रशासक नियुक्त किए जाने से पूर्व की तिथि से स्वीकृत व अनुमोदित दैनिक, निर्माणाधीन, मरम्मत कार्य और पूर्ण हो चुके कामों का भौतिक व तकनीकी मूल्यांकन कराते हुए भुगतान प्रशासक पूर्व की भांति कर सकेंगे।




साइन इन