यूपी पंचायत चुनाव: प्रदेश में जिला पंचायतों के घट गए 30 वार्ड, क्षेत्र पंचायतों के भी 830 वार्ड हुए कम
UP Panchayat Elections: यूपी में अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। जिला पंचायतों के कुल 30 वार्ड कम हो गए हैं। जिला पंचायतों के ये वार्ड 16 जिलों में घटे हैं। वहीं क्षेत्र पंचायत के 830 वार्ड घट गए हैं।
UP Panchayat Elections: उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला पंचायतों के कुल 30 वार्ड कम हो गए हैं। जिला पंचायतों के ये वार्ड 16 जिलों में घटे हैं। वहीं क्षेत्र पंचायत के 830 वार्ड घट गए हैं। पंचायतीराज विभाग ने वार्डों के पुनर्गठन के बाद जिला पंचायत से लेकर ग्राम पंचायत तक के घटे वार्डों को सूची तैयार कर ली है। जिलों में बीते अगस्त में यह कार्य पूरा किया गया था और उसके बाद विभाग को भेजी गईं सूचनाएं अब सूचीबद्ध की गई हैं।
उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत सदस्यों की संख्या अभी तक 3050 थी जो अब घटकर 3020 हो गई है। जिन 16 जिलों में जिला पंचायतों के वार्ड कम हुए हैं, उनमें अयोध्या, अलीगढ़, देवरिया, मथुरा, गोंडा और संत कबीर नगर इत्यादि शामिल हैं। ऐसे ही क्षेत्र पंचायत सदस्यों 75845 थी और अब यह 75015 रह गई है। अभी तक ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या 732643 थी। अब नए परिसीमन के बाद 4608 वार्ड घट गए हैं। ऐसे में अब सदस्यों की संख्या भी 728035 हो गई है। वहीं 37 जिलों में 504 ग्राम पंचायतें पहले ही कम हो चुकी हैं।
57685 ग्राम पंचायतों में प्रधानी का चुनाव होगा
ऐसे में अब 57685 ग्राम पंचायतों में प्रधानी का चुनाव होगा। फिलहाल पंचायतीराज विभाग की ओर से तैयारियां तेज की जा रही हैं। आरक्षण तय करने के लिए समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन का प्रस्ताव पहले ही शासन को भेजा जा चुका है। गठन को लेकर शासन को इस पर अंतिम निर्णय लेना है।




साइन इन