UP SIR: पीडीए प्रहरी बूथ स्तर पर रखेंगे मतदाता सूची पर नजर, सपा की ये है तैयारी
UP SIR News: मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) शुरु होने के साथ ही समाजवादी पार्टी ने इसको लेकर तैयारी कर ली है। सपा एसआईआर पीडीए प्रहरी बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इनका मुख्य काम बूथों स्तर पर मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम देखना होगा।

समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग द्वारा देशभर में मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की शुरुआत होने के साथ ही अपनी प्लानिंग कर ली है। सपा ने इसके लिए तैयारी कर ली है। सपा एसआईआर पीडीए प्रहरी बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इनका मुख्य काम बूथों स्तर पर मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम देखना होगा। ये यह भी देखेंगे कि कहीं किसी जायज मतदाता का नाम न काट दिया जाए। खासकर सपा समर्थित मतदाताओं के नामों को जुड़वाने और उसे बचाए रखने पर नजर रखेंगे।
समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि उनकी पार्टी के समर्थित मतदाताओं का नाम जानबूझ कर काटा जा रहा है। बिहार में एसआईआर के दौरान लाखों मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाए जाने पर विरोधी पार्टियों ने इसका जमकर विरोध किया। चुनाव आयोग ने देशभर में अब एसआईआर कराने की घोषणा कर दी है। इसको ध्यान में रखते हुए समाजवादी पार्टी ने बूथ स्तर पर एसआईआर पीडीए प्रहरी नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जिलाध्यक्षों की देखरेख में यह काम करेंगे और मतदाता सूची से जबरिया पार्टी समर्थितों का नाम न काटा जाए इस पर नजर रखेंगे। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में विधानसभा का चुनाव होना है। समाजवादी पार्टी बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने में जुटी हुई है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव इसको लेकर सक्रिय हैं। पार्टी लगातार काम कर रही है। इसीलिए पार्टी समर्थकों का नाम जुड़वाने के साथ बेजा नाम न काटा जाए इस पर ध्यान रखेंगे।




साइन इन