up panchayat election cm yogi issues major order for all villages a special campaign will run for two days during holi सीएम योगी का यूपी के सभी गांवों को लेकर बड़ा आदेश, होली पर दो दिन चलेगा ये खास अभियान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सीएम योगी का यूपी के सभी गांवों को लेकर बड़ा आदेश, होली पर दो दिन चलेगा ये खास अभियान

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने होली (Holi) पर प्रदेश के सभी गांवों में ये खास अभियान चलाने का आदेश दिया है। इसके तहत ग्रामीण इलाकों में कार्यक्रम स्थलों, घाटों, तालाबों, अमृत सरोवरों और स्नान स्थलों की सफाई, फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव और अपशिष्ट निस्तारण जैसे काम किए जाएंगे। 

Sun, 1 March 2026 08:19 PMAjay Singh प्रमुख संवाददाता, लखनऊ
share
सीएम योगी का यूपी के सभी गांवों को लेकर बड़ा आदेश, होली पर दो दिन चलेगा ये खास अभियान

UP News: यूपी के गांवों में इन दिनों पंचायत चुनाव (Panchayat Election) की तैयारियां चल रही हैं। इस बीच होली भी आ गई है। होली के मद्देनजर योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सीएम योगी ने होली पर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता और मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए हैं। इसके तहत 2 से 4 मार्च तक पूरे प्रदेश की ग्राम पंचायतों में व्यापक स्वच्छता और सैनिटाइजेशन अभियान चलेगा। मुख्यमंत्री ने अफसरों को त्योहार को लेकर सफाई व्यवस्था पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत सभी डीएम और सीडीओ सफाई की अभियान की पूरी मॉनिटरिंग करेंगे।

सफाई के साथ फॉगिंग व एंटी लार्वा छिड़काव भी

इस अभियान के तहत ग्रामीण इलाकों में कार्यक्रम स्थलों, घाटों, तालाबों, अमृत सरोवरों और स्नान स्थलों की सफाई, फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव और अपशिष्ट निस्तारण जैसे कार्य किए जाएंगे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि होलिकोत्सव से पहले और बाद दोनों अवधि में कार्यक्रम स्थलों पर विशेष सफाई सुनिश्चित की जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खामनेई की मौत पर यूपी में प्रदर्शन, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे

जल निकासी की बेहतर व्यवस्था की जाएगी सुनिश्चित

पंचायतीराज विभाग के निदेशक अमित कुमार सिंह ने कहा है कि कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद सभी अपशिष्ट पदार्थों का समुचित निपटान किया जाए। ग्राम पंचायतों में निर्मित रूरल रिसोर्स सेंटर पर समस्त कचरा एकत्र किया जाए। जलभराव वाले स्थलों की पहचान कर स्थायी उपायों के माध्यम से जल निकासी की व्यवस्था करने को कहा गया है, ताकि डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव हो सके। बता दें कि योगी सरकार ने जल जनित बीमारियों के खिलाफ अभियान चला रखा है। साफ-सफाई के जरिए ऐसी बीमारियों की प्रभावी रोकथाम की जा सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली के मद्देनजर यूपी में इस दिन तक पुलिसवालों की छुट्टियां रद्द, DGP का आदेश

स्थानीय ग्राम पंचायतों को सौंपी गई जिम्मेदारी

सभी जिला पंचायतीराज अधिकारियों को विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा नदी-तालाबों या सरोवरों के घाटों की मरम्मत, रंगाई-पुताई और सुरक्षा इंतजाम की जिम्मेदारी भी स्थानीय ग्राम पंचायतों को सौंपी गई है। इस पूरे अभियान की सतत मॉनिटरिंग की जाएगी। कहा गया है कि अभियान के तहत जमीनी स्तर पर तत्परता से काम हो, इसके लिए सीधे तौर पर जवाबदेही तय की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।