up news prayagraj minor girl murder juvenile lover skeleton recovered sharada canal प्रेमिका का गला घोंटा, चाकू से किए वार, फिर गड्ढे में फेंका शव, नाबालिग प्रेमी की खौफनाक करतूत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

प्रेमिका का गला घोंटा, चाकू से किए वार, फिर गड्ढे में फेंका शव, नाबालिग प्रेमी की खौफनाक करतूत

प्रयागराज के मऊआइमा क्षेत्र में एक 9वीं की छात्रा की उसके नाबालिग प्रेमी ने गला घोंटकर और चाकू से वार कर हत्या कर दी। शव को गड्ढे में डालकर ऊपर से झाड़ियां डाल दीं। 17 दिन बाद गुरुवार को पुलिस ने शव को बरामद कर खौफनाक वारदात का खुलासा किया।

Fri, 8 May 2026 07:17 AMYogesh Yadav कल्याणपुर (प्रयागराज) हिन्दुस्तान संवाद
share
प्रेमिका का गला घोंटा, चाकू से किए वार, फिर गड्ढे में फेंका शव, नाबालिग प्रेमी की खौफनाक करतूत

UP News: प्रयागराज में मऊआइमा थानाक्षेत्र के सराय बादशाह कुली समीप शारदा सहायक नहर के पास झाड़ियों में पुलिस ने गुरुवार को एक नाबालिग लड़की का कंकाल बरामद किया। आरोप है कि लड़की को 20 अप्रैल को उसके नाबालिग प्रेमी ने कत्ल कर शव झाड़ियों में छुपा दिया था। आरोपी प्रेमी की निशानदेही पर पुलिस को घटनास्थल से करीब 17 दिन बाद लड़की का कंकाल मिला। मृतका के परिजनों ने कपड़े के आधार पर शिनाख्त की। पुलिस नाबालिग हत्यारोपी को अभिरक्षा में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

सरायइनायत थानाक्षेत्र के ऑटो चालक की 17 वर्षीय बेटी नौवीं की छात्रा थी। उसका बहरिया के नाबालिग लड़के से प्रेम संबंध था। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने आपत्ति जताई थी। इसी बीच 20 अप्रैल को लड़की लापता हो गई। परिजनों ने 21 अप्रैल को सरायइनायत थाने में बहरिया के लड़के के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। आरोप लगाया कि घर से दो हजार रुपये और लाखों के जेवरात भी गायब हैं। पुलिस ने आरोपी लड़के को बुधवार रात पकड़कर पूछताछ की, तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हर सिपाही से 2000 की वसूली, आईपीएस चला रहे 'गैंग', कांस्टेबल के VIDEO से खलबली

पुलिस की पूछताछ में नाबालिग आरोपी ने बताया कि लड़की शादी का दबाव बना रही थी। उससे छुटकारा पाने की नीयत से 20 अप्रैल को उसे भगा ले गया था। उसी रात शारदा सहायक नहर के पास ले जाकर दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद चाकू से भी कई वार किए। फिर लाश को गड्ढे में फेंक ऊपर से झाड़ियां डाल दीं, ताकि कोई उसे देख न सके। आरोपी की निशानदेही पर एसीपी थरवई अरुण पाराशर, पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर शव बरामद कर पड़ताल की।

दो सप्ताह में कंकाल के मिले अवशेष

हत्यारोपी ने 20 अप्रैल की रात ही नृशंस हत्या कर शव झाड़ियों के बीच फेंक दिया था। करीब 17 दिन में आवारा कुत्ते व कौवों ने शव को नोच डाला। यहां तक कि लड़की के शरीर के कई अंग तक नहीं मिले। कंकाल के अवशेष समेटकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम हाउस भेजा। अपनी बेटी का कंकाल देख परिजन बेसुध हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MLC अक्षय प्रताप पर केस का आदेश, राजा भैया की पत्नी ने लगाया है धोखाधड़ी का आरोप
ये भी पढ़ें:एक और दूल्हे पर बारात में घुसकर जानलेवा हमला, बचाने में भाई और भांजी भी घायल

पुलिस की लापरवाही पड़ी भारी

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि 21 अप्रैल को ही आरोपी के खिलाफ अपहरण की तहरीर दी थी लेकिन, पुलिस ने तत्काल सक्रियता नहीं दिखाई। कई दिनों तक थाने का चक्कर लगाने के बाद बुधवार को पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उधर, एसीपी अरुण पराशर का कहना है कि आरोपी से पहले भी कई बार कड़ाई से पूछताछ की गई, लेकिन वह बरगलाते रहा। बुधवार को उसकी मां ने जब रोते हुए अपने बेटे से पूछा, तो उसने सच्चाई कबूल की।

डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत के अनुसार शादी का दबाव बनाने पर लड़की की हत्या कर शव नहर के पास फेंक दिया था। नाबालिग हत्यारोपी के निशानदेही पर शव बरामद किया गया है। आरोपी को अभिरक्षा में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।