UP Moradabad Wife with Lover Killed Husband Drowned in Water Four Arrested प्रेमी संग मिलकर पानी में डुबोकर मरवाया पति, पत्नी-बहनोई समेत चार गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

प्रेमी संग मिलकर पानी में डुबोकर मरवाया पति, पत्नी-बहनोई समेत चार गिरफ्तार

यूपी के मुरादाबाद में भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव गोधी निवासी परचून दुकानदार अख्तर अली की हत्या उसकी पत्नी शबीना ने अपने प्रेमी अल्ताफ और उसके दोस्तों से पानी में डुबवाकर करवाई थी।

Wed, 4 Feb 2026 11:54 AMSrishti Kunj हिन्दुस्तान टीम, भोजपुर/मुरादाबाद
share
प्रेमी संग मिलकर पानी में डुबोकर मरवाया पति, पत्नी-बहनोई समेत चार गिरफ्तार

यूपी के मुरादाबाद में भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव गोधी निवासी परचून दुकानदार अख्तर अली की हत्या उसकी पत्नी शबीना ने अपने प्रेमी अल्ताफ और उसके दोस्तों से पानी में डुबवाकर करवाई थी। पुलिस ने आरोपी पत्नी शबीना, उसके प्रेमी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है।

थाना भोजपुर के गांव गोधी निवासी अख्तर अली(45) गांव में ही परचून का दुकान चलाता था। बीते 27 जनवरी को वह रामपुर दोराहे से दुकान का सामान लेने के लिए घर से निकला था, उसके बाद नहीं लौटा। अगले दिन परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। परिजन और पुलिस तलाश में जुटे थे इसी बीच बीते शुक्रवार 30 जनवरी की शाम अख्तर अली का शव सिरसवां घोसियान के जंगल की नहर में पानी में उतराता मिला। अगले दिन पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो डूबने से मौत की पुष्टि हुई। हालांकि इस मामले में अख्तर अली के भाई अफसर अली ने अपनी भाभी समेत चार लोगों पर हत्या का केस दर्ज करा दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा हादसे से इस जिले ने लिया सबक, सभी थानेदारों को मिलेगी लाइफ जैकेट

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह एसएचओ भोजपुर संजय कुमार की टीम ने इस मामले में सेहल अंडरपास के नजदीक से हत्या में नामजद शबीना, उसके प्रेमी अल्ताफ और उसके दो साथी रंजीत व सतपाल उर्फ सनता उर्फ संता को गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपी अर्टिगा कार में सवार होकर कहीं भागने की फिराक में थे। थाने पर लाकर पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपियों ने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कार और मृतक के कपड़े बरामद किए गए हैं। चारों आरोपियों को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

दामाद की मांगी कार और योजनाबद्ध तरीके से मारा

मुरादाबाद के एसएचओ कटघर संजय कुमार ने बताया कि हत्यारोपी अल्ताफ ने बहुत ही शातिराना अंजाम में वारदात को अंजाम दिया ताकि अख्तर अली की मौत सामान्य मौत लगे। पूछताछ में आरोपी अल्ताफ ने पुलिस को बताया कि उसने अपने दामाद से की अर्टिगा कार को मांगकर योजनाबद्ध तरीके से मारा। बताया कि 27 जनवरी को जब अख्तर अली घर से सामान खरीदने के लिए रामपुर दोराहा जाने की बात कहकर निकला तो वह भी साथ में हो लिया। इससे बाद उसने अपने दामाद से उसकी अर्टिगा कार यह कहकर मांगी कि एक मरीज को दिखाने जाना है। कार मिलने के बाद उसने अपने दो शराबी दोस्त रंजीत और सतपाल उर्फ सनता को साथ ले लिया। उसी कार में अख्तर अली को बैठाकर शराब दुकान पर पहुंचा और चारों ने शराब पी।

बाद में जब अंधेरा हो गया तो अल्ताफ योजना के तहत घर लौटने की बात कहकर चला और सिरसवा घोसियान में नहर के पास पहुंच गया। वहां एक बार फिर अख्तर अली को शराब पिलाया। बाद में अपने दोनों शराबी दोस्तों के साथ मिलकर अख्तर अली को पानी में डूबा दिया। पहचान छिपाने के लिए उसकी पैंट, शर्ट आदि निकाल कर दूसरी जगह फेंक दिया था। पुलिस के अनुसार वारदात के दौरान जिस गाड़ी का इस्तेमाल हुआ उसे रंजीत चला रहा था। रंजीत और सतपाल ने पुलिस को बताया कि दोस्ती के चलते और शराब के लालच में वह दोनों हत्या में अल्ताफ का साथ देने के लिए राजी हो गए थे।

अवैध संबंध में बाधक बनने पर कराई हत्या

एसएचओ भोजपुर संजय कुमार के अनुसार हत्यारोपी अल्ताफ अख्तर अली का सगा बहनोई है। अल्ताफ की बहन की शादी गोधी गांव में ही हुई है, जिसके चलते उसका अख्तर अली के घर जाना जाना रहता था। उस समय अख्तर अली फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता था। उसकी गैरमौजूदगी में उसकी पत्नी शबीना का अल्ताफ से प्रेमप्रसंग शुरू हो गया। पांच माह पूर्व गांव में ही आकर परचून की दुकान खोल लिया था। जिससे शबीना और अल्ताफ के मिलने जुलने में बाधा उत्पन्न होने लगी थी। पुलिस के चलते इसी के चलते शबीना ने अल्ताफ से कहा कि तुम अख्तर अली को खत्म कर दो नहीं तो मिलना मुश्किल हो जाएगा। जिसके बाद अल्ताफ ने योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।