यूट्यूबर भाई ने जुड़वा बहन का किया कत्ल, गर्दन काटी 40 वार कर शरीर किया छलनी
यूपी के मुरादाबाद में मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धिविहार सेक्टर-2 में शुक्रवार दोपहर बीटेक यूट्यूबर हार्दिक ने अपनी जुड़वा बहन हिमशिखा (25) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। एमबीए पास हिमशिखा गुरुग्राम में एक आईटी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर थी।

यूपी के मुरादाबाद में मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धिविहार सेक्टर-2 में शुक्रवार दोपहर बीटेक यूट्यूबर हार्दिक ने अपनी जुड़वा बहन हिमशिखा (25) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। एमबीए पास हिमशिखा गुरुग्राम में एक आईटी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर थी। हत्या करने के बाद आरोपी अपनी मां के आफिस जाकर उन्हें बुलाकर घर लाया और उनके ऊपर भी हमला कर दिया। चीखपुकार मचने पर लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी अपनी कार लेकर वहां से भाग निकला। बाद में पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल नीलिमा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घटना स्थल का फॉरेंसिक विभाग की फील्ड यूनिट से निरीक्षण कराके साक्ष्य संकलन कराया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से बदायूं जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के जोगीपुरा निवासी नीलिमा निजी इंश्योरेंस कंपनी में असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर हैं। नीलिमा अपने पति इंद्रजीत के साथ साल 1990 में बदायूं से मुरादाबाद आकर शिफ्ट हो गई थी।
बीते दो साल से वह मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धिविहार सेक्टर-2 गणेश पार्क के सामने किराये के मकान में रह रही थी। नीलिमा के पति इंद्रजीत कई साल पहले से अलग हो गए थे। उनके दो जुड़वा बच्चे बेटी हिमशिखा और बेटा हार्दिक हरियाणा के गुरुग्राम सेक्टर 10 में रह रहे थे। बेटी बीबीए करने के बाद गुरुग्राम में एक नामी आईटी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर थी। हार्दिक भी बीटेक करने के बाद कुछ समय तक गूगल में जॉब की थी। कुछ माह पहले ही वह नौकरी छोड़कर यूट्यूबर बन गया था।
गर्दन काटने के बाद शरीर को किया छलनी
आरोपी हार्दिक ने जिस तरह से अपनी बहन हिमशिखा की हत्या की है उससे लगता है कि वह बहुत नाराज था। आरोपी ने सोते समय बहन के ऊपर हमला किया है। आरोपी ने पहले बेड पर लेटी बहन की गर्दन चाकू से काट दी। हो सकता है कि उसकी चीख निकली हो, लेकिन कमरा बंद होने और दोपहर का समय होने के कारण आसपास के लोग न सुन सकें हो। बाद में आरोपी ने हिमशिखा को बेड से नीचे गिराया और उसके शरीर पर पेट से लेकर चेहरे तक एक के बाद एक चाकू से 40 बार ताबड़तोड़ वार कर दिए।
पुलिस नेे मां-बेटी को पहुंचाया अस्पताल
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मां-बेटी दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल के इमरजेंसी में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने देखते ही युवती हिमशिखा को मृत घोषित कर शव मोर्चरी में रखवा दिया। सूचना मिलने पर एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने जिला अस्पताल पहुंच कर घायल नीलिमा से बातचीत कर जानकारी ली। इसके बाद सीओ सिविल लाइंस कुलदीप कुमार गुप्ता के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक विभाग की फील्ड यूनिट बुलाकर मौके पर जांच पड़ताल कर साक्ष्य संकलन कराया गया। आरोपी हार्दिक ने ऐसी जघन्य वारदात क्यों की इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।




साइन इन