UP minister had stopped Rahul Gandhi convoy, his son was seen shaking hands; Dinesh Pratap Singh was also seen smiling योगी के मंत्री ने रोका था राहुल गांधी का काफिला, बेटा हाथ मिलाते नजर आया; दिनेश भी मुस्कुराते दिखे, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

योगी के मंत्री ने रोका था राहुल गांधी का काफिला, बेटा हाथ मिलाते नजर आया; दिनेश भी मुस्कुराते दिखे

रायबरेली दोरे पर जिस योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी का काफिला रोका था उसी मंत्री का बेटा दिशा की बैठक के दौरान राहुल गांधी से हाथ मिलाते हुए दिखा। इस दौरान मंत्री दिनेश प्रताप भी मुस्कुराते हुए दिखे।

Fri, 12 Sep 2025 11:17 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
योगी के मंत्री ने रोका था राहुल गांधी का काफिला, बेटा हाथ मिलाते नजर आया; दिनेश भी मुस्कुराते दिखे

नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी के दो दिवसीय रायबरेली दौरे के दौरान सियासी हलचल तेज रही। भाजपा के नेता और योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी के दौरे का विरोध किया और उनका काफिला रोका, हाईवे पर बैठ गए। दूसरी तरफ़ उसी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह उनके बेटे हरचंदपुर ब्लॉक प्रमुख पीयूष प्रताप सिंह राहुल गांधी से हंसते हुए हाथ मिलाते दिखे। खुद दिनेश सिंह भी मुस्कराते नजर आए।

सांसद राहुल गांधी कलेक्ट्रेट के बचत भवन सभागार में गुरुवार को दिशा की बैठक की। बैठक शुरू होते ही ऊंचाहार के विधायक मनोज पांडे ने बहिष्कार कर दिया। वह बैठक छोड़कर बाहर आ गए। दरअसल, विधायक मनोज पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री की मां को जो अपशब्द कहे गए, उसका निंदा प्रस्ताव बैठक में रखा जाए। इस प्रस्ताव को नकार दिया गया। उन्होंने कहा कि वह बैठक का बहिष्कार करते हैं। प्रधानमंत्री की मां का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलों की टूटी रेलिंग का मुद्दा उठाया: बीस सालों प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने पुलों की टूटी रेलिंग का मामला उठाते हुए इसकी सूची उपलब्ध कराने व सभी की मरम्मत करने को कहा है। छतोह के धरई भुआल गांव में बने एएनएम सेंटर के दिन बहुर जाएंगे। एक सदस्य ने इस मामले को उठाया तो अध्यक्ष इसकी जांच कराकर इसको शुरू कराने को कहा। समापन पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह बैठक की अध्यक्षता कर रहे सांसद राहुल गांधी के साथ जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। कहा कि दिशा की बैठक में नियमानुसार ही सवाल उठाए जाएं। अगर कोई भी इससे इतर सवाल किसी भी सदस्य को उठाना हो तो वह अध्यक्ष की अनुमति से ही उठाए।

भाई मंत्री जी को दो कप चाय पिलाइए:

बैठक के बाद सांसद राहुल गांधी के लिए चाय लायी गई। सांसद राहुल गांधी चाय पीने लगे तो राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि अध्यक्ष जी अकेले-अकेले चाय पी जा रही है। इस पर सांसद राहुल गांधी ने कहा कि अरे भाई मंत्री जी के लिए दो कप चाय लायी जाए। सांसद के कहते ही मंत्री जी के लिए चाय लायी गई। बैठक में एक सदस्य ने बहुत तेज आवाज में एक प्रश्न उठाया तो सभी की चेहरे पर मुस्कान आ गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहुल की बैठक से निकले मनोज पांडे, विधायक ने क्यों दिशा मीटिंग का बहिष्कार किया?
ये भी पढ़ें:'राहुल गांधी वापस जाओ', रायबरेली पहुंचते ही विरोध, योगी के मंत्री ने रोका काफिला

दिशा की बैठक ये हुए थे शामिल

इस बैठक में प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, दिनेश के बेटे हरचंदपुर ब्लॉक प्रमुख पीयूष प्रताप सिंह, सांसद किशोरी लाल शर्मा, ऊंचाहार के विधायक डॉ. मनोज पांडे, सदर विधायक अतिथि सिंह, सरेनी विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह, हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी समेत तमाम जनप्रतिनिधि पहुंचे। बैठक में जिले के विकास कार्यों पर चर्चा होनी है। यह बैठक करीब 3 घंटे तक चलने की उम्मीद है। इससे पहले सांसद राहुल गांधी ने एनटीपीसी ऊंचाहार के गेस्ट हाउस में लोगों से मुलाकात की। उनसे मिलने वालों में डॉक्टर, अधिवक्ता और शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल शामिल था।

मंत्री दिनेश प्रताप ने रोक दिया था काफिला

इससे पहले बुधवार को प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर राहुल का काफिला रोक दिया था। उन्होंने भी प्रधानमंत्री की मां के अपमान के विरोध में कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया था। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली में हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।