UP Meerut Murderer Muskan gave birth to a daughter on husband Saurabh birthday पति सौरभ के जन्मदिन पर कातिल मुस्कान ने दिया बेटी को जन्म, परिवार से कोई भी नहीं पहुंचा मिलने, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पति सौरभ के जन्मदिन पर कातिल मुस्कान ने दिया बेटी को जन्म, परिवार से कोई भी नहीं पहुंचा मिलने

यूपी के मेरठ में पति सौरभ को मारकर नीले ड्रम में भरने वाली मुस्कान ने बेटी को जन्म दिया है। पति सौरभ के जन्मदिन पर ही बेटी का जन्म हुआ है। जेल में बंद मुस्कान की हालत रविवार रात बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

Tue, 25 Nov 2025 09:50 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
पति सौरभ के जन्मदिन पर कातिल मुस्कान ने दिया बेटी को जन्म, परिवार से कोई भी नहीं पहुंचा मिलने

यूपी के मेरठ में पति सौरभ को मारकर ड्रम में भरने वाली मुस्कान ने बेटी को जन्म दिया है। संयोग से सौरभ के जन्मदिन वाले ही दिन मुस्कान की बेटी का जन्म हुआ है। सौरभ की हत्या के आरोप में जेल में बंद मुस्कान की हालत रविवार रात बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सोमवार शाम करीब सात बजे मेडिकल के गायनिक वार्ड में मुस्कान ने बेटी को जन्म दिया। डिलीवरी सामान्य हुई है। गायनिक वार्ड की एचओडी समेत 10 डॉक्टर और स्टाफ की टीम लगातार मुस्कान की निगरानी कर रहे हैं। मुस्कान के परिजनों को भी थाना पुलिस द्वारा सूचित किया गया है। हालांकि परिवार में से कोई भी मुस्कान से मिलने मेडिकल नहीं पहुंचा।

ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर निवासी मुस्कान का साहिल से प्रेम प्रसंग था। मुस्कान का पति सौरभ लंदन में एक बेकरी में काम करता था और फरवरी 2025 में मेरठ आया था। तीन मार्च की रात खाने में बेहोशी की दवा मिलाकर मुस्कान ने सौरभ को दी और उसके बेहोश होने पर साहिल और मुस्कान ने चाकू से उसकी हत्या कर दी। सौरभ की लाश के टुकड़े किए और नीले ड्रम में सीमेंट डालकर जमा दिया। इसके बाद साहिल-मुस्कान हिमाचल चले गए और 17 मार्च की रात मेरठ आए। 18 मार्च को हत्याकांड का खुलासा हुआ तो पुलिस ने मुस्कान, साहिल को गिरफ्तार कर सौरभ की लाश बरामद की। 19 मार्च से साहिल-मुस्कान दोनों मेरठ जेल में बंद हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पति सौरभ की कातिल मुस्कान मां बनने वाली है; डिलीवरी के लिए हाॅस्पिटल में भर्ती

मुस्कान के जेल जाने के समय पुष्टि हुई कि वह गर्भवती है। ऐसे में उसे जेल में संबंधित सुविधाएं दी गईं। रविवार रात मुस्कान की तबीयत जेल में खराब हो गई। जेल के अस्पताल में मुस्कान को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। अल्ट्रासाउंड और अन्य व्यवस्था नहीं होने के चलते रात को ही मुस्कान को मेडिकल रेफर कर दिया गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया मुस्कान को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां डिलीवरी सोमवार शाम को हुई है। मुस्कान ने बेटी को जन्म दिया है।

सौरभ के जन्मदिन पर बेटी ने लिया जन्म

मुस्कान-सौरभ की सात साल की बड़ी बेटी नाना-नानी के पास रह रही है। सौरभ का जन्मदिन 24 नवंबर को है। सोमवार को 24 नवंबर 2025 को मुस्कान ने दूसरी बेटी को जन्म दिया है। वहीं, दूसरी ओर मुस्कान और बेटी दोनों ही स्वस्थ हैं और जेल अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर मुस्कान जिस वार्ड में है, वहां गैलरी और आसपास का इलाका पूरी तरह से खाली करा सुरक्षित किया गया है। जेल प्रशासन और ब्रह्मपुरी पुलिस की ओर से मुस्कान के परिजनों को मुस्कान के मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने की सूचना भेज दी गई थी। सोमवार शाम तक कोई भी परिजन मुस्कान से मिलने नहीं पहुंचा। सारी देखभाल जेल प्रशासन की टीम कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में कल सार्वजनिक अवकाश, सभी स्कूल-कॉलेज और ऑफिसों में रहेगी छुट्टी

डीएनए जांच की मांग

मुस्कान के इस बच्चे के डीएनए जांच की मांग सौरभ के परिजन पूर्व में ही कर चुके हैं। सौरभ के बड़े भाई राहुल ने स्पष्ट कहा था कि बच्चे का डीएनए मिलान होने पर ही वह बच्चे को रखेंगे। अब कोर्ट या पुलिस इस संबंध में कोई प्रक्रिया राहुल की शिकायत पर शुरू करेंगे, ये देखने वाली बात होगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।