UP Meerut Medical college Contract Nurse Kidnap Murder Accused forced marriage Religion Conversion मेडिकल कॉलेज की संविदा नर्स का अपहरण कर हत्या, धर्मांतरण और शादी करवाना चाहता था आरोपी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मेडिकल कॉलेज की संविदा नर्स का अपहरण कर हत्या, धर्मांतरण और शादी करवाना चाहता था आरोपी

यूपी के मेरठ में मेडिकल कॉलेज की संविदा नर्स की फंदे से गला दबाकर हत्या कर दी गई। वारदात को पूर्व सहकर्मी सूफियान ने लोहियानगर के आवास पर अंजाम दिया और फरार हो गया। इसके बाद आरोपी की बहन ने अपने भाई की मदद की।

Fri, 22 May 2026 01:43 PMSrishti Kunj प्रमुख संवाददाता, मेरठ
share
मेडिकल कॉलेज की संविदा नर्स का अपहरण कर हत्या, धर्मांतरण और शादी करवाना चाहता था आरोपी

यूपी के मेरठ में मेडिकल कॉलेज की संविदा नर्स की फंदे से गला दबाकर हत्या कर दी गई। वारदात को पूर्व सहकर्मी सूफियान ने लोहियानगर के आवास पर अंजाम दिया और फरार हो गया। इसके बाद आरोपी की बहन ने अपने भाई की मदद की। बताया जा रहा है कि आरोपी लगातार नर्स पर धर्मांतरण और शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। नर्स के न मानने पर उसने हत्या कर दी। लाश को सूफियान की बहन ने मेडिकल कॉलेज में फेंका और फरार हो गई। पुलिस की दो टीमों को कार्रवाई के लिए लगाया गया, जिसके बाद हत्यारोपी की बहन को गिरफ्तार किया गया है। देर रात हत्यारोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार जागृति विहार निवासी अंजली शर्मा मेडिकल कॉलेज में संविदा नर्स थी। पूर्व में इनके साथ सूफियान निवासी खुशहालनगर लिसाड़ी गेट काम करता था। सूफियान लगातार अंजली को परेशान कर रहा था और शादी कर धर्मांतरण के लिए दबाव बना रहा था। हालांकि अंजली ने साफ कह दिया था कि वह शादीशुदा है। अंजली गुरुवार सुबह करीब 11 बजे अपने घर से मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी के लिए निकली थी। इसी दौरान सूफियान ने अंजली का अपहरण कर लिया और उसे लोहियानगर एल-ब्लॉक वाले अपने मकान पर ले गया। यहां अंजली पर दोबारा दबाव बनाया और मना करने पर किसी रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चार बच्चों के बाप का साथ काम करने वाली से अफेयर, प्रेमिका ने गला घोंटकर मार डाला

सूफियान ने लाश को ठिकाने लगाने के लिए अपनी बहन साजिदा को बुलाया। एक ई-रिक्शा में अंजली की लाश को डालकर साजिदा मेडिकल कॉलेज पहुंच गई। ई-रिक्शा वाले को बताया कि अंजली की तबीयत खराब है और अस्पताल लेकर जाना है। साजिदा मेडिकल कॉलेज में अंजली की लाश दोपहर एक बजे छोड़कर फरार हो गई। अंजली की पहचान के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। अंजली के भाई प्रदीप मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पहचान कर पहले साजिदा को गिरफ्तार किया। उसी ने पूरा घटनाक्रम बताया। देर रात पुलिस ने सूफियान को भी दबोच लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोबाइल टावर पर आर्केस्ट्रा डांसर का हाई वोल्टेज ड्रामा; मनाने में जुटी पुलिस

एसपी सिटी मेरठ, विनायक गोपाल भोसले ने इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अंजली नाम की महिला के साथ ही अस्पताल में पूर्व में सूफियान काम करता था। सूफियान लगातार अंजली पर शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन अंजली ने इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर सूफियान ने अंजली की हत्या कर दी। आरोपी और उसकी बहन पर हत्या का मुकदमा दर्ज कया गया है और गिरफ्तारी कर ली गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मरीज के परिवार को डॉक्टर देंगे 2 करोड़ का मुआवजा, दाईं किडनी खराब थी,निकाली बाईं
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।