UP Meerut 168 old Religious Place demolished for Rapid Rail track bulldozer after committee started demolishing रैपिड रेल के ट्रैक में बाधक 168 साल पुराने धर्मस्थल पर चला बुलडोजर, खुद हटा रही थी कमेटी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

रैपिड रेल के ट्रैक में बाधक 168 साल पुराने धर्मस्थल पर चला बुलडोजर, खुद हटा रही थी कमेटी

  • मेरठ में दिल्ली रोड पर जगदीश मंडप के पास रैपिड रेल कॉरिडोर के बीच आ रहे 168 साल पुराने धर्म स्थल को शुक्रवार देर रात एक बजे के बाद पुलिस-प्रशासन ने भारी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से हटा दिया।

Sat, 22 Feb 2025 10:27 AMSrishti Kunj हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, मेरठ
share
रैपिड रेल के ट्रैक में बाधक 168 साल पुराने धर्मस्थल पर चला बुलडोजर, खुद हटा रही थी कमेटी

मेरठ में दिल्ली रोड पर जगदीश मंडप के पास रैपिड रेल कॉरिडोर के बीच आ रहे 168 साल पुराने धर्म स्थल को शुक्रवार देर रात एक बजे के बाद पुलिस-प्रशासन ने भारी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से हटा दिया। दिन में धर्मस्थल से जुड़ी कमेटी के लोगों ने खुद ही निर्माण हटाना शुरू कर दिया था। इस मामले में अफसरों से हिन्दुस्तान ने संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन आधिकारिक वर्जन नहीं मिल पाया। कमेटी के लोगों ने शुक्रवार सुबह से मजदूर लगाकर निर्माण को हटाने का काम शुरू कराया। शाम तक काफी दीवार को हटा दिया गया।

इसे हटाने के लिए एनसीआरटीसी की ओर से पत्राचार किया गया था, चूंकि यह निर्माण रैपिड मेट्रो कॉरिडोर के दायरे में आ रहा था। गुरुवार को पुलिस प्रशासनिक अफसरों की टीम मौके पर पहुंची थी। धर्म स्थल हटाने के लिए पूर्व में भी कई बार कमेटी को नोटिस दिए गए थे। मेरठ में दिल्ली रोड पर रैपिड मेट्रो निर्माण कार्य चल रहा है और अंडरग्राउंड काम हो रहा है। ईरा मॉल के ठीक सामने सड़क पर वर्षों पुराना धर्म स्थल है। इसे हटाने के लिए एनसीआरटीसी अफसरों ने प्रशासनिक अधिकारियों से पत्राचार किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महाशिवरात्रि स्नान तक प्रयागराज से कई ट्रेनें, कई हुईं कैंसिल, देखें लिस्ट

दिन में कमेटी ने तोड़ा निर्माण रात में चला बुलडोजर

दिल्ली रोड पर इस धर्मस्थल को बुलडोजर से हटाने से पहले भी प्रशासन की ओर से कई बार पत्राचार किया गया था और नोटिस भी दिए थे। बावजूद इसके धर्मस्थल को नहीं हटाया गया था। इस दौरान रैपिड का निर्माण कार्य दिल्ली रोड पर ईरा मॉल के सामने प्रभावित हो रहा था। गुरुवार को इसके लिए प्रशासन की टीम मौके पर भी पहुंची थी। रैपिड के अधिकारियों ने मेरठ डीएम और एसएसपी से बातचीत की और जमीन खाली कराने के लिए कहा।

इसी को लेकर एडीएम सिटी और एसपी सिटी ने धर्मस्थल पर गुरुवार को निरीक्षण किया था। इसके बाद शुक्रवार को दिन में कमेटी के लोगों ने मजदूर लगाकर खुद ही निमार्ण कार्य हटाने का कार्य शुरू कराया। दिन भर चले काम के बाद रात को पुलिस-प्रशासन की टीम जेसीबी और बुलडोजर लेकर पहुंची। इस दौरान आसपास का इलाका ब्लॉक कर दिया गया। यातायात रात के समय कम था, इसलिए ज्यादा परेशानी नहीं हुई।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।