UP Mathura Vrindavan Banke Bihari Temple Live Streaming Starts check Online Social Media for Darshan वृंदावन में बांके बिहारी के लाइव प्रसारण की सेवा शुरू, घर बैठे ऑनलाइन ऐसे देखें आरती, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

वृंदावन में बांके बिहारी के लाइव प्रसारण की सेवा शुरू, घर बैठे ऑनलाइन ऐसे देखें आरती

बांके बिहारी मंदिर से ठाकुरजी के लाइव दर्शन प्रसारण की योजना का शुभारंभ कर दिया गया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित मंदिर की हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी की बहु प्रतीक्षित लाइव स्ट्रीमिंग योजना का विधिवत शुभारंभ शुक्रवार को सुबह 7:30 मंदिर प्रांगण से लाइव प्रसारण के साथ हो गया।

Sat, 28 Feb 2026 07:02 AMSrishti Kunj हिन्दुस्तान संवाददाता, वृंदावन
share
वृंदावन में बांके बिहारी के लाइव प्रसारण की सेवा शुरू, घर बैठे ऑनलाइन ऐसे देखें आरती

जग प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के द्वारा रंग भरनी एकादशी से मंदिर के इतिहास में पहली बार ठाकुरजी के लाइव दर्शन प्रसारण की योजना का शुभारंभ कर दिया गया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित मंदिर की हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी की बहु प्रतीक्षित लाइव स्ट्रीमिंग योजना का विधिवत शुभारंभ शुक्रवार को सुबह 7:30 मंदिर प्रांगण से लाइव प्रसारण के साथ हो गया। इस व्यवस्था का उद्घाटन उच्च न्यायालय इलाहाबाद के पूर्व न्यायाधीश अशोक कुमार, डीआईजी शैलेश कुमार पाण्डेय, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ।

मंदिर कमेटी के सदस्य आचार्य दिनेश गोस्वामी ने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भीड़ को देखकर श्रद्धालुओं की सुविधार्थ लाइव प्रसारण के माध्यम से आराध्य ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन सुलभ करने के प्रयास आज पूरी तरह से साकार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि अत्यधिक भीड़ के चलते अपने आराध्य बांके बिहारी के दर्शनों से वंचित रह जाने वाले और मंदिर प्रांगण में ना जाने वाले श्रद्धालुओं को अब सरलता और सहजता के साथ अपने आराध्य ठाकुरजी के दर्शन प्राप्त होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली के मद्देनजर यूपी में इस दिन तक पुलिसवालों की छुट्टियां रद्द, DGP का आदेश

उन्होंने बताया कि 27 फरवरी दोपहर 1 बजे से मंदिर के सोशल मीडिया पेज पर भी लाइव स्ट्रीमिंग सजीव प्रसारण सेवा भी विधिवत रूप से प्रारंभ कर दी गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने आराध्य बांके बिहारी के लाइव दर्शन कर श्रद्धालु धर्मलाभ ले सकेंगे।

5 एडवांस कैमरे और 6 बड़ी एलईडी स्क्रीन से जुड़ेंगे भक्त

मंदिर प्रबंधन द्वारा दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए अंदर और बाहर कुल 6 बड़ी स्क्रीन लगाई गई हैं। प्रवेश द्वार (गेट नंबर- 2 व 3), निकास द्वार (गेट नंबर 1) और गेट नंबर 4 के सामने बड़ी एलईडी स्क्रीन स्थापित की गई हैं। मंदिर के अंदर 5 बेहद एडवांस कैमरों और 4 बड़ी टीवी स्क्रीनों के जरिए हर श्रद्धालु को ठाकुर जी की दिव्य झलक मिलेगी।नोएडा की सुयोग्य मीडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्थापित किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: फरवरी में गर्मी ने छुड़ाए पसीने, तेजी से बढ़ रहा तापमान 33 डिग्री

ठाकुर जी के दर्शन पहुंचाना प्राथमिकता

शुरुआत के अवसर पर न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अशोक कुमार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के तहत गठित इस मैनेजमेंट कमेटी का प्राथमिक लक्ष्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम दर्शन कराना है। इस लाइव स्ट्रीमिंग और बड़ी स्क्रीन के माध्यम से मंदिर में भीड़ का दबाव कम होगा और व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होंगी। हमारी कोशिश है कि जो भक्त शारीरिक रूप से वृंदावन नहीं आ पाते, वे भी तकनीक के माध्यम से अपने आराध्य की कृपा और दर्शन का लाभ प्राप्त कर सकें।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी ने की व्यवस्था

सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में गठित ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए निरंतर ऐतिहासिक कदम उठा रही है। मंदिर में दर्शनार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए और हर भक्त को सुलभ दर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कमेटी ने यहतकनीकी पहल की है। इससे न केवल मंदिर परिसर में व्यवस्था बेहतर होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के खजाने में बढ़ोतरी, 1.96 लाख करोड़ से अधिक का प्राप्त हुआ रेवेन्यू कलेक्शन

घर बैठे करें तीनों आरती के लाइव दर्शन

अब प्रतिदिन लगभग 10 घंटे से अधिक का लाइव प्रसारण होगा। भक्त सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और शाम 4:00 बजे से रात 9:00 बजे तक दर्शन कर सकेंगे। इस दौरान श्रृंगार, राजभोज और शयनभोग-सभी तीनों आरती का सीधा प्रसारण किया जाएगा। श्रद्धालु मंदिर के आधिकारिक सोशल मीडिया पेजों (Facebook, YouTube, Instagram, X) पर जुड़कर प्रतिदिन दर्शन का लाभ ले सकते हैं।

इन सोशल मीडिया पेज पर जाकर कीजिए लाइव दर्शन (Youtube, Facebook, Instagram, X )

https://www.youtube.com/@Thakurji.ShriBankeBihariji

https://www.facebook.com/thakurjishribankebihariji/

https://www.instagram.com/thakurjishribankebihariji/

https://x.com/ThakurjiSBBji

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।