UP Mathura Man Killed Wife After Dispute Over Alcohol Drinking Slit her throat मामूली बात पर पति ने धारदार हथियार से काटा पत्नी का गला, हत्या कर हुआ फरार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मामूली बात पर पति ने धारदार हथियार से काटा पत्नी का गला, हत्या कर हुआ फरार

यूपी के मथुरा में नौहझील के गांव मकरंदगढ़ी में सोमवार देर रात दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। जहां नशे के आदी पति ने मामूली कहासुनी पर पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। आरोपी मौके से फरार हो गया।

Wed, 27 May 2026 09:45 AMSrishti Kunj हिन्दुस्तान संवाददाता, मथुरा
share
मामूली बात पर पति ने धारदार हथियार से काटा पत्नी का गला, हत्या कर हुआ फरार

यूपी के मथुरा में नौहझील के गांव मकरंदगढ़ी में सोमवार देर रात दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। जहां नशे के आदी पति ने मामूली कहासुनी पर पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच को नमूने इकट्ठा किये। ससुर ने दामाद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

नशे का लगातार विरोध करती थी भावना: पुलिस के अनुसार गांव मकरंदगढ़ी निवासी उमेश नशा करने का आदी था। उसका अकसर पत्नी से इस पर विवाद होता रहता था। सोमवार शाम भी नशा करने को लेकर ही उसका पत्नी भावना (33) से विवाद हुआ था। काफी देर कहासुनी के बाद मामला शांत हो गया। रात में परिवार के सभी सदस्य सोने चले गए। देर रात उमेश ने पत्नी भावना के गले पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर डाले। भावना ने तड़प-तड़पकर वहीं दम तोड़ दिया। हत्या करने के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला। मंगलवार सुबह परिजन जागे तो भावना का शव पड़ा देख घरवालों की चीख निकल गई। कुछ ही देर में ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टीचर ने शादी का झांसा दे छात्रा का 9 साल तक किया शोषण, मंगेतर से तुड़वाया रिश्ता

ससुर ने दामाद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक नौहझील जगदम्बा सिंह ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दे उपनिरीक्षक अशेष कुमार व पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने मौके से जांच के नमूने इकट्ठा किए हैं। वहीं इलाका पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मायके पक्ष को सूचना दी। मृतका के पिता ने दामाद उमेश के खिलाफ बेटी की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस आरोपी पति की तलाश में दबिश दे रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी का वादा करके सहमति से संबंध को नहीं माना जा सकता रेप: हाईकोर्ट

13 साल पहले हुई थी दो भाइयों के साथ शादी

प्रभारी निरीक्षक नौहझील जगदंबा सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब सवा आठ बजे उमेश के रिश्तेदार दीपक ने भावना की हत्या करने की सूचना दी थी। सूचना पर पुलिस टीम के साथ मौका मुआयना किया। मृतका की शादी 13 साल पहले उमेश के साथ हुई थी। इसकी छोटी बहन प्रिया की शादी उमेश के छोटे भाई सुनील के साथ शादी हुई है। भावना के दो बच्चे हैं। इनमें अभिषेक (11) और लड्डू (8) हैं। पति उमेश अत्यधिक नशेबाजी करता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6 दिन से थाने में रखा है ITBP जवान के मां का कटा हाथ, CMO के आदेश के इंतजार

आए दिन शराब पीकर घर में लोगों से गाली गलौज करता था। पत्नी उसको मना करती थी। परिजनों ने बताया कि उसे नशा मुक्ति केंद्र पर भी ले जाया गया, लेकिन सुधार नहीं हुआ। भावना का मायका गांव नगला सहसू, राया में है। थाना प्रभारी निरीक्षक नौहझील जगदम्बा सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में हत्या की वजह सोमवार देर शाम पति-पत्नी के मध्य नशा करना सामने आया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।