UP Mathura Barsana Lathmar Holi Today High Security Alert Traffic Route Changed बरसाना में आज लठामार होली, अलर्ट के बाद बढ़ी सुरक्षा और ट्रैफिक रूट बदले, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बरसाना में आज लठामार होली, अलर्ट के बाद बढ़ी सुरक्षा और ट्रैफिक रूट बदले

यूपी के बरसाना की विश्व प्रसिद्ध लठामार होली बुधवार को बरसाने की रंगीली गली में खेली जाएगी। यहां नंदगांव के हुरियारों से बरसाने की हुरियारिनें लठामार होली खेलेंगी। वे अपनी लाठियों से उनका स्वागत करने को पूरी तरह से तैयार हैं।

Wed, 25 Feb 2026 11:02 AMSrishti Kunj बरसाना
share
बरसाना में आज लठामार होली, अलर्ट के बाद बढ़ी सुरक्षा और ट्रैफिक रूट बदले

यूपी के बरसाना की विश्व प्रसिद्ध लठामार होली बुधवार को बरसाने की रंगीली गली में खेली जाएगी। यहां नंदगांव के हुरियारों से बरसाने की हुरियारिनें लठामार होली खेलेंगी। वे अपनी लाठियों से उनका स्वागत करने को पूरी तरह से तैयार हैं। ब्रज क्षेत्र की इस होली उल्लास राधारानी की नगरी में विगत कई दिनों से देखने को मिल रहा है। देश-विदेश से श्रद्धालु इस अनोखी होली को देखने के लिए पहुंच चुके हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण यहां की धर्मशाला, संतों के आश्रम व गेस्ट हाउस फुल हो गए हैं।

फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आयोजित होने वाले इस उत्सव का इंतजार बरसाना की हुरियारिनें पूरे वर्ष करती है। यहां की रंगीली गली में हुरियारिनें सोलह श्रृंगार कर लाठियां लेकर शाम पांच बजे निकलेंगी। जैसे ही नंदगांव के हुरियारे ढाल लेकर यहां पहुंचेगे तो उनके साथ होली के रसिया गाते हुए हुरियारिने व हुरियारे दोनों आपस में नृत्य करगें। काफी देर तक यह क्रम रंगली गली में चलेगा उसके बाद हंसी ठिठौली के मध्य अपने लठ्ठों का प्रहार नंदगांव के हुरियारों पर करेंगी। हुरियारे अपनी ढाल से बचाव करते नजर आयेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली पर 28 से 9 मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें, इन्हें नहीं मिलेंगी छुट्टियां

यह परंपरा भक्ति, लोकसंस्कृति और उत्सव का अद्भुत संगम होने के कारण पूरे विश्व में चर्चित हो गई है। इस होली को अपने नेत्रों को देखने के लिए राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड, बिहार, बंगाल, झारखंड, उडीसा, तिमिल नाडू, केरल, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न अंचलों से यहां एकत्रित हो गए हैं। यहां लोगों को पैर रखने के लिए जगह नहीं मिलन रही है।

लठामार होली से पहले नगर में यातायात बदहाल

बरसाना में आज से लठ्ठमार होली मेला शुरू हो रहा है, लेकिन कोसीकलां नगर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। बाईपास पर बेतरतीब खड़े वाहनों और बदहाल बस स्टैंड के कारण श्रद्धालुओं को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाईपास मार्ग पर टेंपो, ई-रिक्शे, बसें एवं अन्य भारी वाहन अव्यवस्थित ढंग से खड़े रहते हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है और दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की बढ़ती संख्या ने हालात और बिगाड़ दिए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली से पहले ही चढ़ा सुरुर, बहनोई ने चैले से पीट-पीटकर ले ली साले की जान

नगर का एकमात्र बस स्टैंड वर्षों से बदहाल है, जहां यात्रियों को हाइवे पर सड़क किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है, जबकि परिसर में डग्गेमार वाहनों का कब्ज़ा बना रहता है। कोसीकलां से बरसाना, नंदगांव, गोवर्धन एवं कोकिलावन शनिदेव धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को मजबूरी में इन्हीं अवैध वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि लठ्ठमार होली से पहले अवैध पार्किंग हटाकर यातायात सुचारु किया जाए और बस स्टैंड पर रोडवेज बसों का नियमित ठहराव कराया जाए, अन्यथा मेले के दौरान भीषण जाम की स्थिति बन सकती है।

वनवे से मिला बरसाना में श्रद्धालुओं को प्रवेश

जिला प्रशासन ने मंगलवार की सुबह से बरसाना के अंदर प्रवेश करने वाले सभी मार्ग वन वे कर दिए गए। जिससे भक्तों को राधारानी मंदिर में एकल मार्ग के द्वारा प्रवेश करना पड़ा। वहीं मंदिर से श्रद्धालुओं को दूसरे मार्ग से निकाला गया। जिससे श्रद्धालुओं को काफी पैदल चलना पड़ा। कस्बे में जगह जगह अवरोध लगाकर मार्ग रोकने से स्थानीय किसानों व नागरिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। किसानों के ट्रैक्टर व बुग्गी हरे चारे को लेकर सड़कों पर खड़ी रहीं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर जमकर लोगों ने कमेंट कर अपनी भड़ास प्रशासन पर निकाली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: तेज धूप ने बढ़ाई गर्मी और चढ़ा पारा, इन शहरों के लिए IMD का अलर्ट

बरसाना कस्बे में रोडवेज बस अड्डे तक बसों को नहीं जाने दिया। इनको गोवर्धन मार्ग पर कस्बे से दो किमी दूर पार्किंग स्थल, छाता मार्ग और कोसी मार्ग पर गाजीपुर पर रोक दिया गया। जिससे रोडवेज बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को मंदिर जाने के लिए तीन-चार किमी पैदल चलना पड़ा। यही हाल यात्रियों के निजी वाहनों का रहा। पैदल यात्री मंदिर अस्पताल, थाना मार्ग से होकर पहाड़ी के गाड़ी वाले मार्ग से होकर राधारानी मंदिर पहुंच रहे थे। जबकि इनको मंदिर से सीढ़ियों के रास्ते से निकाला जा रहा था।

जिससे महिलाओं, बुजुर्ग व बच्चों को काफी परेशानी हुई। किसी भी गाड़ी को पहाड़ी के रास्ते होकर जयपुर मंदिर तक नहीं जाने दिया। कस्बे के अंदर पीली कोठी गेट से पुराने अड्डे वाले मार्ग, बस अड्डे से बाजार जाने वाले, कटारा पार्क, बाजार के मार्गों , प्रियाकुंड से सुदामा चौक जाने वाले मार्गों को अवरोध व बैरीकेट लगाकर रोक दिया गया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।