before holi they start liquor drinking brother in law killed his brother in law by beating him with a stick होली से पहले ही चढ़ा सुरुर, बहनोई ने चैले से पीट-पीटकर ले ली साले की जान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

होली से पहले ही चढ़ा सुरुर, बहनोई ने चैले से पीट-पीटकर ले ली साले की जान

बिहार का सूरज अपने बहनोई मंगल और उसके चचेरे भाई आकाश के साथ बाराबंकी के थाना हैदरगढ़ क्षेत्र में मोहम्मदपुर गांव के पास ईंट भट्ठा पर काम करता था। ये सभी भट्ठे पर ही कोठरी बना कर रहते हैं। गुरुवार की शाम लगभग चार बजे नशे की हालत में सूरज और आकाश से विवाद हुआ।

Wed, 25 Feb 2026 09:16 AMAjay Singh संवाददाता, बाराबंकी
share
होली से पहले ही चढ़ा सुरुर, बहनोई ने चैले से पीट-पीटकर ले ली साले की जान

नशा करने वालों पर होली से पहले ही सुरुर चढ़ने लगा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक बहनाई द्वारा साले की पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने की खबर सामने आई है। बाराबंकी के मोहम्मदपुर गांव के पास स्थित एक भट्ठे पर एक मजदूर की उसके बहनोई ने विवाद के दौरान लकड़ी के चैले से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वारदात के बाद भाग रहे आरोपी बहनोई मंगल को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया जबकि उसका चचेरा भाई वहां से भागने में कामयाब रहा।

बिहार प्रांत के थाना सदर धरमगंज किशनगंज निवासी सूरज (उम्र 32 वर्ष) अपने बहनोई जनपद रायबरेली के थाना गुरुबक्शगंज के लाला का पुरवा गांव निवासी मंगल और उसके चचेरे भाई आकाश के साथ थाना हैदरगढ़ क्षेत्र में मोहम्मदपुर गांव के पास ईंट भट्ठा पर काम करता था। ये सभी भट्ठे पर ही कोठरी बना कर रहते हैं। गुरुवार की शाम लगभग चार बजे नशे की हालत में सूरज और आकाश से विवाद होने लगा। थोड़ी ही देर में यह विवाद मारपीट में बदल गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:14 साल की लड़की बनी मां, रेप और अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग में पड़ोसी गिरफ्तार

लोगों ने बताया कि सूरज और आकाश के बीच मारपीट हो रही थी तभी वहां सूरज का बहनोई मंगल आ गया। उसने बीच बचाव किया। इसके बाद मंगल और सूरज के बीच विवाद शुरू हो गया। इससे आक्रोशित मंगल ने पास पड़े चैला से सूरज के सिर पर कई वार कर दिए जिससे सूरज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से बदहवास मंगल और उसका चचेरा भाई आकाश भाग खड़े हुये। हत्या कर भाग रहे मृतक के बहनोई मंगल को भट्ठे पर मौजूद मजदूरों ने दौड़ाकर पकड़ कर कोठरी में बंद कर दिया लेकिन आकाश भागने में सफल रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दवा से बेसुध हो जाती थी महिला, फिर नौकर करता था रेप; एक दिन ऐसे खुल गई पोल

लोगों ने भट्ठे पर श्रमिक की हत्या की सूचना सुबेहा और हैदरगढ़ पुलिस को दी। कुछ ही देर में वहां पर दोनों थानों की पुलिस पहुंच गई। लेकिन उनके बीच घटनास्थल के सीमा का विवाद शुरू हो गया। सूचना पाकर सीओ समीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए लेकिन बाद में पता चला कि घटनास्थल थाना हैदरगढ़ क्षेत्र में आता है। एएसपी दक्षिणी रितेश सिंह ने बताया कि दो पक्ष में मारपीट हुई है। जिसमें एक युवक की मौत हो गई है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।