up major action taken over murder of sp leader s father 9 people including inspector two sub inspectors line hazir यूपी: सपा नेता के पिता की हत्या को लेकर बड़ा ऐक्शन, एक इंस्पेक्टर-दो दरोगा समेत 9 लाइन हाजिर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी: सपा नेता के पिता की हत्या को लेकर बड़ा ऐक्शन, एक इंस्पेक्टर-दो दरोगा समेत 9 लाइन हाजिर

13 जनवरी रात सपा नेता विवेक यादव के पिता जगदेव यादव की नृशंस हत्या कर दी गई थी। चार दिनों पूर्व पयागपुर में ई रिक्शा सवार महिला के 20 लाख के जेवर की टप्पेबाजी, कैसरगंज इलाके में हुई चोरी और पयागपुर के ननके हत्याकांड का खुलासे में स्वाट टीम असफल रही है। इससे पूरी यूनिट भंग कर दी गई।

Sat, 7 Feb 2026 11:04 AMAjay Singh संवाददाता, बहराइच
share
यूपी: सपा नेता के पिता की हत्या को लेकर बड़ा ऐक्शन, एक इंस्पेक्टर-दो दरोगा समेत 9 लाइन हाजिर

उत्तर प्रदेश के बहराइच में समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पदाधिकारी विवेक यादव के पिता जगदेव यादव और दो अन्य मर्डर केस का खुलासा न होने पर बड़ा ऐक्शन हुआ है। एसपी रामनयन सिंह ने शुक्रवार की रात पयागपुर थाने की पूरी स्वाट टीम को भंग कर दिया। उन्होंने इसमें शामिल रहे प्रभारी निरीक्षक (इंस्पेक्टर), दो दरोगा, एक हेड कांस्टेबल और पांच कांस्टेबलों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। सपा नेता के पिता की हत्या के अलावा दो अन्य हत्याकांड का खुलासा नहीं होने, ई रिक्शा से 20 लाख के जेवरात की टप्पेबाजी समेत अन्य गम्भीर मामलों का खुलासा नहीं होने पर एसपी ने कार्रवाई की है।

एसपी के इस सख्त रूख से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसपी रामनयन सिंह ने स्वाट प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह यादव, दरोगा सर्वजीत गुप्ता, राशिद अली खान, हेड कांस्टेबल अजीत चंद्र सिंह, सिपाही राहुल वाजपेयी, अमित कुमार यादव, अंकुर यादव, विष्णु प्रताप सिंह, संतोष कुमार यादव, बजरंगी राय को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी: बिजली के रेट इतना बढ़ाना चाहती हैं कंपनियां, उपभोक्ताओं के पास 21 दिन मौका

दरअसल पयागपुर थाने के बघैल ताल में 13 जनवरी रात सपा लोहिया वाहिनी विधान सभाध्यक्ष विवेक यादव के पिता जगदेव यादव की नृशंस हत्या कर दी गई थी। चार दिनों पूर्व पयागपुर में ई रिक्शा सवार महिला के 20 लाख के जेवर की टप्पेबाजी, कैसरगंज इलाके में हुई चोरी और पयागपुर के ननके हत्याकांड का खुलासे में स्वाट टीम असफल रही है। इससे पूरी यूनिट भंग कर दी गई। इसके पीछे बड़ी वजह बताई जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुड न्यूज: यूं फंसी जमीनें आवंटियों को मिल सकती हैं वापस, ओटीएस लाने की तैयारी

सपा नेता के पिता की हत्या को लेकर अखिलेश यादव ने किया था पोस्ट

सपा लोहिया वाहनी पयागपुर विधानसभा अध्यक्ष विवेक यादव के पिता की हत्या को लेकर पिछले महीने सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने लिखा कि बहराइच में पीडीए समाज के पूर्व पंचायत सदस्य की हत्या होने पर अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया जाता है जबकि इसके विपरीत दूसरे मामलों में सीधे एनकाउंटरी कार्यवाई हो जाती है, बुलडोजर बुलेट ट्रेन की स्पीड से पहुंच जाता है। ये भेदभाव, दोषपूर्ण रवैया ही भाजपा को तैलीय फिसलन भाजपा को हराएगा और हमेशा के लिए हटाएगा। अबकी भाजपा जाएगी, फिर कभी नहीं आएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।