UP Lucknow Man Beaten to death Face and head Crushed with Brick dead body found outside village ईंट से सिर और चेहरा कूचकर युवक की बेरहमी से हत्या, गांव के बाहर खून से लथपथ मिला शव, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ईंट से सिर और चेहरा कूचकर युवक की बेरहमी से हत्या, गांव के बाहर खून से लथपथ मिला शव

यूपी के लखनऊ में सरोजनीनगर के बिजनौर इलाके में शुक्रवार रात एसजीपीजीआई के संविदाकर्मी की ईंट से सिर व चेहरा कूचकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह युवक का शव खून से लथपथ गांव के बाहर झील के पास स्थित एक माली प्लाट में मिला।

Sun, 10 May 2026 08:11 AMSrishti Kunj संवाददाता, सरोजनीनगर
share
ईंट से सिर और चेहरा कूचकर युवक की बेरहमी से हत्या, गांव के बाहर खून से लथपथ मिला शव

यूपी के लखनऊ में सरोजनीनगर के बिजनौर इलाके में शुक्रवार रात एसजीपीजीआई के संविदाकर्मी की ईंट से सिर व चेहरा कूचकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह युवक का शव खून से लथपथ गांव के बाहर झील के पास स्थित एक माली प्लाट में मिला। घटनास्थल से बीयर, पानी की बोतल, नमकीन के पैकेट करीब एक दर्जन प्लास्टिक के गिलास पड़े मिले। कुछ दूरी पर युवक की बाइक भी खड़ी मिली।

अशरफ नगर इठुरिया के डेरहवा मोहल्ला निवासी सूरज गौतम उर्फ छोटू (28) के पिता की करीब 15 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। सूरज मां केशाना और शादीशुदा बड़े भाई शुभम संग ननिहाल में ही रहता था। उसकी बहन प्रियंका की शादी हो चुकी है। सूरज, शुभम और केशाना एसजीपीजीआई में संविदा पर सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। परिजन ने बताया कि शुक्रवार को सूरज छुट्टी पर था। सूरज रात करीब 8:30 बजे बाइक से मां को पीजीआई से घर लेकर आया। दरवाजे पर मां को उतारने के बाद बोला कि आप खाना बनाइाए, मैं बिजनौर तक जाकर आता हूं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी मंत्रिमंडल विस्तार आज, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समेत छह नए चेहरे बनेंगे मंत्री

काफी समय बीतने के बाद भी सूरज वापस नहीं लौटा। शनिवार सुबह करीब चार बजे जानकारी मिली कि रात में सूरज - गांव की एक परचून दुकान के पास देखा गया था और बाद में बिजनौर की ओर चला गया था। इसके बाद बड़ा भाई शुभम उसकी तलाश में बिजनौर की ओर निकला तो घर से करीब 800 मीटर दूर बिजनौर जाने वाले रास्ते के किनारे सूरज की बाइक खड़ी मिली। सड़क से करीब 100 मीटर दूर झील किनारे एक खाली प्लाट में सूरज का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। मृतक के चेहरे, गले और माथे पर ईंट तथा हथियार से वार के निशान मिले।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी समारोह में चिकन ने कराया बवाल, एक युवक की मौत, छह घायल

घटनास्थल पर कई जगह मिला खून

फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल के अलावा थोड़ी-थोड़ी दूर पर कई जगह खून पड़ा मिला। कुछ दूरी पर खून से सनी एक ईट पड़ी थी। देखने से ऐसा लग रहा था कि हत्यारों ने यहीं उसका सिर नीव पर रखकर ईंट से कूच दिया होगा। इससे करीब 40 मीटर की दूरी पर शव पड़ा था, जहां भारी मात्रा में खून था। खून से लथपथ नींव से शव तक जाने वाले रास्ते पर करीब आधा दर्जन स्थानों पर खून पड़ा हुआ था।

ऐसा लग रहा था कि हत्यारों से बचने के लिए सूरज भाग रहा होगा। जिससे रास्ते में खून गिरता गया। परिजन का आरोप है कि सूरज के पास मौजूद दो मोबाइल में से एक मोबाइल और उसका पर्स गायब है। पुलिस सूत्रों की मानें तो सूरज घंटों मोबाइल पर बैठकर बात करता रहता था। आशंका जताई जा रही है कि हो सकता है कि किसी लड़की से सूरज का प्रेम-प्रसंग रहा होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: यूपी में दो दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, बढ़ रही गर्मी से मिलेगी राहत
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।