UP Lucknow Ayodhya Road BBD University Students Ruckus over food accused Warden of Beating खाने को लेकर लखनऊ की एक यूनिवर्सिटी में बवाल, छात्रों ने लगाए वार्डन पर पिटाई के आरोप, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

खाने को लेकर लखनऊ की एक यूनिवर्सिटी में बवाल, छात्रों ने लगाए वार्डन पर पिटाई के आरोप

यूपी की राजधानी लखनऊ में अयोध्या रोड स्थित बीबीडी विवि की मेस में खाने को लेकर शुक्रवार रात मेस से हॉस्टल के कमरे में खाना ले जाने को लेकर छात्रों का वार्डन से विवाद हो गया। छात्रों ने वार्डन पर एक साथी का हाथ मरोड़ने और पिटाई का आरोप लगाया।

Sat, 16 May 2026 08:18 AMSrishti Kunj वरिष्ठ संवाददाता, लखनऊ
share
खाने को लेकर लखनऊ की एक यूनिवर्सिटी में बवाल, छात्रों ने लगाए वार्डन पर पिटाई के आरोप

यूपी की राजधानी लखनऊ में अयोध्या रोड स्थित बीबीडी विवि की मेस में खाने को लेकर शुक्रवार रात मेस से हॉस्टल के कमरे में खाना ले जाने को लेकर छात्रों का वार्डन से विवाद हो गया। छात्रों ने वार्डन पर एक साथी का हाथ मरोड़ने और पिटाई का आरोप लगाया। इसके बाद आक्रोशित छात्रों ने परिसर में घूम-घूमकर नारेबाजी और हंगामा किया। बवाल की सूचना पर कई थानों का पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को कार्यवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू करवाई।

जानकारी के मुताबिक बीबीडी विवि के हास्टल में रात खाना परोसा जा रहा था। इस बीच एक छात्र खाने की थाली हॉस्टल में ले जाने लगा। छात्रों का आरोप है कि वार्डन ने उसे खाने की थाल हॉस्टल में ले जाने से रोका। विरोध पर वार्डन ने उसका हाथ मरोड़ा और पीट दिया। इस पर छात्र भड़क उठे। वार्डन पर कार्रवाई की मांग को लेकर बड़ी संख्या में छात्र परिसर में जुट गए। हंगामा और नारेबाजी करने लगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आपदा पीड़ितों तक पहुंची योगी सरकार, प्रभारी मंत्रियों ने घर-घर जाकर बांटे चेक

बवाल की सूचना पर बीबीडी इंस्पेक्टर राम सिंह, चिनहट इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा, एसीपी विभूतिखंड विनय द्विवेदी, गाजीपुर सर्किल से एसीपी अनिद्य विक्रम सिंह समेत कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। छात्रों ने गेट तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें रोका। समझा-बुझाकर शांत कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत करा दिया। करीब दो घंटे तक हंगामा, बवाल चलता रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिस्मफरोशी का गंदा खेल, हिडन कैमरे से वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल, 5 गिरफ्तार

एसीपी विनय द्विवेदी ने बताया छात्र मेस से हॉस्टल में खाना ले जाना चाह रहे थे। इस पर उनका वार्डन से विवाद हुआ। छात्रों ने वार्डन पर हाथ मरोड़ कर पिटाई करने का आरोप लगाया है। इसके बाद छात्रों ने हंगामा किया। छात्रों को समझाकर शांत करवाया गया है। अभी तक इस मामले में किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कानपुर से अयोध्या 90 मिनट में पहुंचाएगा नमो भारत कॉरिडोर, यहां बनेंगे 12 स्टेशन

होटल से नानवेज और मेस से रोटी को लेकर बवाल की चर्चा

वहीं, इस मामले में कुछ छात्रों का कहना है कि उनके एक साथी ने परिसर के बाहर अयोध्या रोड स्थित एक होटल से नानवेज मंगाया था। इसके बाद वह रोटी लेने के लिए मेस में गया था। रोटी देने से वार्डन से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसके बाद छात्र आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे थे। हंगामे में बात बढ़ी तो पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने आकर माहौल शांत करवाया और जांच शुरू करवाई।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।