UP Kushinagar Stone Pelting on Satyagrah Express One passenger hit got injured सत्याग्रह एक्सप्रेस पर हुई पत्थरबाजी, गेट पर बैठा यात्री सिर पर पत्थर लगने से घायल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सत्याग्रह एक्सप्रेस पर हुई पत्थरबाजी, गेट पर बैठा यात्री सिर पर पत्थर लगने से घायल

गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर स्थित पनियहवा में रक्सौल से आनन्द विहार जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे एक 26 वर्षीय यात्री पत्थर लगने से गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खड्डा ले जाया गया।

Fri, 20 March 2026 07:48 AMSrishti Kunj हिन्दुस्तान संवाददाता, कुशीनगर
share
सत्याग्रह एक्सप्रेस पर हुई पत्थरबाजी, गेट पर बैठा यात्री सिर पर पत्थर लगने से घायल

गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर स्थित पनियहवा में रक्सौल से आनन्द विहार जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे एक 26 वर्षीय यात्री पत्थर लगने से गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खड्डा ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रविन्द्र नगर रेफर कर दिया गया।

पीलीभीत के गोंदिया बेलरा निवासी आजाद 26 वर्ष पुत्र राजीव बिहार गया था। वहां से वह गुरुवार को रक्सौल से आनन्द विहार दिल्ली जाने वाली 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ गोरखपुर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पनियहवा स्टेशन के निकट मनबढ़ों ने ट्रेन पर पत्थर चला दिया। पत्थर दरवाजे पर बैठे यात्री आजाद के सिर में लग गया, जिससे लहूलुहान हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ में एक और जघन्य हत्याकांड, किशोरी से की दरिंदगी की कोशिश, कपड़े फाड़े

सो रहा था गेटमैन, खड़ी रही पैसेंजर ट्रेन

यूपी के कुशीनगर में खड्डा कस्बे के सुभाष चौक स्थित रेलवे क्रासिंग पर गुरुवार को पैसेंजर ट्रेन करीब क्रासिंग पर आकर खड़ी हो गयी और गेट मैन आराम से क्रासिंग के केबिन में सोता रहा। कुछ ही देर में पैसेंजर ट्रेन क्रासिंग से आगे बढ़ गयी। लोगों के जगाने के बाद गेट मैन उठा तब तक दूसरी ट्रेन के आने की जानकारी होने पर गेट मैन ने क्रासिंग का बैरियर गिराया तभी गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की ठोकर से क्रासिंग के एक तरफ का बैरियर टूट गया। रेलवे ट्रैक पर फंसे ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटाये जाने के बाद वैकल्पिक व्यवस्था के तहत क्रासिंग पर जंजीर लगा कर ट्रेन को आगे बढ़ाया गया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक क्रासिंग के दोनों तरफ जाम लगा रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:23 में 12, परीक्षा का रिजल्ट नहीं...; BJPनेताओं के बीच गोलीबारी पर अखिलेश का तंज

गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर स्थित खड्डा के सुभाष चौक पर स्थित बंद रेलवे ढाले पर गोरखपुर से नरकटियागंज जा रही एक पैसेंजर ट्रेन किसी कारण आकर रुक गई। इस दौरान केबिन में सो रहा गेटमैन ट्रेन रुकने की जानकारी नहीं ले सका। कुछ देर बाद पैसेंजर ट्रेन आगे भी बढ़ गई। इसके बाद भी गेट बंद रहा। किसी व्यक्ति द्वारा जगाए जाने के बाद गेटमैन रेलवे गेट को खोला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नाव पर इफ्तार करने वालों पर शिकंजा कसा, नई धाराओं में केस, धमकाने का भी आरोप

अभी यह मामला था ही कि कुछ देर बाद गेटमैन को दूसरी ट्रेन आने की सूचना मिली तो वह आनन फानन रेलवे गेट गिराने लगा। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पर पहुंची गन्ना लदी टैक्टर ट्राली से ठोकर लगने से गेट के एक तरफ का बैरियर टूट गया, जिसे हटाकर ट्रैक्टर-ट्राली को रेलवे ट्रैक से आगे बढ़ाया गया। इसके बाद जंजीर लगाकर उधर से गुजर रही ट्रेन को निकाला गया। इस दौरान रेलवे क्रासिंग के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई, जिससे लोग आधे घंटे तक फंसे रहे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।