UP Kanpur Kidney Racket Accused Doctor Borrowing phones to talk to wife and family location not found किडनी कांड का आरोपी डॉक्टर उधार के मोबाइल से पत्नी को कर रहा कॉल, नहीं मिली लोकेशन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

किडनी कांड का आरोपी डॉक्टर उधार के मोबाइल से पत्नी को कर रहा कॉल, नहीं मिली लोकेशन

यूपी के कानपुर में किडनी कांड में शामिल दो डॉक्टर और ओटी मैनेजर मोबाइल फोन बंद करके फरार हैं। हालांकि एक डॉक्टर अंजान नंबरों से अपने परिवार में फोन कर रहा है। पुलिस जांच में पता चला है कि मदद के नाम पर किसी से फोन लेकर डॉक्टर पत्नी को कॉल कर रहा है।

Sat, 11 April 2026 01:03 PMSrishti Kunj प्रमुख संवाददाता, कानपुर
share
किडनी कांड का आरोपी डॉक्टर उधार के मोबाइल से पत्नी को कर रहा कॉल, नहीं मिली लोकेशन

यूपी के कानपुर में किडनी कांड में शामिल दो डॉक्टर और ओटी मैनेजर मोबाइल फोन बंद करके फरार हैं। हालांकि एक डॉक्टर अंजान नंबरों से अपने परिवार में फोन कर रहा है। पुलिस जांच में पता चला है कि मदद के नाम पर किसी से फोन लेकर डॉक्टर पत्नी को कॉल कर रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। बाकी दो आरोपियों की लोकेशन अभी पुलिस को नहीं लगी है। पुलिस खोज में जुटी हुई है।

रैकेट के सरगना डॉ. रोहित के लिए कानपुर में काम करने वाले एंबुलेंस चालक शिवम अग्रवाल, मेडलाइफ अस्पताल के मालिक राजेश कुमार व राम प्रकाश कुशवाहा, प्रिया अस्पताल के संचालक नरेंद्र सिंह को जेल भेजा गया है। इसके बाद ओटी मैनेजर राजेश कुमार और ओटी संचालक कुलदीप सिंह राघव गाजियाबाद से पकड़े गए। एजेंट शिवम ने पूछताछ में डॉ. रोहित, डॉ. अफजल और ओटी मैनेजर मुद्स्सर अली सिद्दीकी उर्फ डॉ. अली का नाम लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP News Live: गंगा में बीयर पार्टी से भड़के अखिलेश, संभल में नकली नोट गैंग पकड़ा

पुलिस इनकी खोजबीन में जुटी तो तीनों मोबाइल बंद करके फरार हो गए। सूत्रों के मुताबिक पुलिस इनमें से एक डॉक्टर के करीब चुकी है। वह अंजान नंबरों से पत्नी और एक रिश्तेदार से संपर्क कर रहा है। पुलिस को इस तरह की दो कॉल मिली हैं। डीसीपी एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में तीन टीमों को मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा भेजा गया है। दो टीमें पहले से ही मेरठ, गाजियाबाद में हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP SIR: यूपी के इन तीन मंडलों में कटे सबसे ज्यादा वोटर्स के नाम, देखें लिस्ट

बहरहाल, किडनी कांड में फरार चल रहे दो डॉक्टरों डॉ. रोहित, डॉ. अफजल व ओटी मैनेजर अली सिद्दीकी पर पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। इनके फोटो और डिटेल सभी जिलों में सर्कुलेट किए गए हैं। तलाश में पांच पुलिस टीमें मेरठ व दिल्ली-एनसीआर में दबिश दे रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किसान सम्मान निधि पाना है तो अब यह करना जरूरी, अगली किस्त के लिए निर्देश जारी

फरार आरोपियों को उठाने के बाद तेजी से बढ़ेगी जांच

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक किडनी कांड में फरार तीनों डॉक्टरों को उठाने पर ही पुलिस का जोर है। इसलिए तीन टीमें और लगाई गई हैं। दरअसल सूत्र बताते हैं कि इस मामले में हर दिन कोई न कोई नया नाम सामने आ रहा है। जांच के साथ ही किडनी कांड के नेटवर्क का दायरा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में कमिश्नरेट पुलिस पहले फरार आरोपियों को पकड़ेगी, उसके बाद आगे की जांच शुरू करेगी। डीसीपी ने बताया कि सारा फोकस फरार डॉक्टरों की गिरफ्तारी पर है। तीनों आरोपियों डॉ. रोहित, डॉ. अफजल और अली पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया जा चुका है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।