UP Kanpur famous lawyer Akhilesh Dubey arrested, major action under 'Operation Mahakal' चर्चित वकील अखिलेश दुबे गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन महाकाल’ के तहत बड़ी कार्रवाई, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

चर्चित वकील अखिलेश दुबे गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन महाकाल’ के तहत बड़ी कार्रवाई

यूपी के कानपुर में चर्चित वकील अखिलेश दुबे गिरफ्तार कर लिए गए हैं। कानपुर में पुलिस ऑपरेशन महाकाल लंच होते ही पहली बड़ी कार्रवाई की है।भाजपा नेता रवि सतीजा ने अखिलेश दुबे पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Thu, 7 Aug 2025 05:44 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
चर्चित वकील अखिलेश दुबे गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन महाकाल’ के तहत बड़ी कार्रवाई

यूपी के कानपुर में पुलिस ने ऑपरेशन महाकाल लंच होते ही पहली बड़ी कार्रवाई की है। शहर के चर्चित वकील अखिलेश दुबे को पुलिस ने ‘ऑपरेशन महाकाल’ के तहत बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। भाजपा नेता रवि सतीजा ने बुधवार दोपहर 3:02 बजे अखिलेश दुबे पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप है कि अखिलेश ने रवि पर पॉक्सो की झूठी एफआईआर दर्ज कराई। धमकी देकर 50 लाख रुपये रंगदारी मांगी। इसके बाद ही पुलिस ने साकेत नगर निवासी अखिलेश दुबे को पकड़ कर पूछताछ की और रात में गिरफ्तार कर लिया। अखिलेश के साथी लवी मिश्रा को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस गुरुवार को दोनों को कोर्ट में पेश करेगी। बाकी नामजद व अज्ञात आरोपितों के अलावा अखिलेश व साथियों के मददगारों, गुर्गों को तलाश कर रही है। सूत्रों का कहना है कि बहुत जल्द ऐसे लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।

पुलिस के मुताबिक भाजपा नेता रवि सतीजा पर पिछले साल चार जनवरी को कोर्ट के आदेश पॉक्सो, रेप के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस केस में सतीजा ने खुद को फंसाने की बात कहते हुए मुख्यमंत्री से पुलिस अफसरों तक गुहार लगाई थी। बाद में घटना फर्जी पाए जाने पर केस एक्सपंज कर दिया गया था। पीड़ित रवि सतीजा लगातार आरोप लगा रहे थे कि अखिलेश दुबे और साथियों ने पॉक्सो केस वापस कराने के लिए 50 लाख रुपये मांगे। उनके प्रार्थनापत्र पर जांच एसआईटी को सौंपी गई। जांच में अखिलेश दुबे की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर बर्रा थाने लाकर पूछताछ की गई। रात में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने देर शाम प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी।

डीसीपी ने बताया कि मिश्रिख सांसद अशोक रावत ने कुछ दिन पहले पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा था कि कुछ लोग संगठित गिरोह बनाकर लोगों पर दुष्कर्म, पॉक्सो के झूठे मुकदमे दर्ज करा कर रंगदारी वसूल रहे हैं। तीन मार्च को पुलिस कमिश्नर ने इस पर एसआईटी का गठन किया, जिसका प्रभारी डीसीपी क्राइम को बनाया गया। एसआईटी ने रवि सतीजा की शिकायत की भी जांच की। भाजपा नेता के आरोप सही पाए गए। बुधवार को रवि की तहरीर पर अखिलेश दुबे, निशा कुमारी, गीता कुमारी, विमल यादव, अभिषेक बाजपेई, शैलेंद्र यादव उर्फ टोनू यादव, लवी मिश्रा व अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पूछताछ के लिए अखिलेश दुबे और लवी को थाने बुलाया गया था। पूछताछ के बाद आरोप सच पाए जाने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ की इन 4 योजनाओं में बनने जा रहे हैं 1105 फ्लैट, एलडीए की बैठक में फैसला

एसआईटी की जांच में शामिल नहीं हुई पीड़िता

डीसीपी के मुताबिक एसआईटी ने रवि सतीजा पर पॉक्सो व रेप के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली किशोरी व उसकी बहन को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया, लेकिन दोनों एसआईटी के सामने नहीं आईं। उन्हें भी तलाश किया जा रहा है।

आपको बता दें कि कानपुर में भूमाफिया, वसूलीबाजों और शातिर अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए ऑपरेशन महाकाल की शुरुआत हो गई। इसके तहत माफिया, वसूलीबाजों और उनकी मदद करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।