UP Kanpur Auto Gang looted Traveler took more than 2 lakh rupees Roamed in city ऑटो गैंग ने युवक से लाखों लूटे, तेज आवाज में गाने बजाते हुए शहर में घुमाया, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ऑटो गैंग ने युवक से लाखों लूटे, तेज आवाज में गाने बजाते हुए शहर में घुमाया

यूपी के कानपुर शहर में सवारियों से लूटपाट करने वाला ऑटो सवार बदमाशों का गैंग सक्रिय है। ऑटो सवार बदमाश बुलेट खरीदने निकले युवक को शहरभर घुमाने के बाद बहाने से गंगा बैराज एनआरआई सिटी के पास सूनसान जगह ले गए।

Fri, 6 March 2026 12:50 PMSrishti Kunj संवाददाता, कानपुर
share
ऑटो गैंग ने युवक से लाखों लूटे, तेज आवाज में गाने बजाते हुए शहर में घुमाया

यूपी के कानपुर शहर में सवारियों से लूटपाट करने वाला ऑटो सवार बदमाशों का गैंग सक्रिय है। ऑटो सवार बदमाश बुलेट खरीदने निकले युवक को शहरभर घुमाने के बाद बहाने से गंगा बैराज एनआरआई सिटी के पास सूनसान जगह ले गए। यहां बदमाशों ने मारपीट कर युवक से 2.70 लाख रुपये, दो मोबाइल और कपड़े लूट लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही है।

फतेहपुर के जहानाबाद खजुरिहा निवासी उमाकांत तिवारी साकेतनगर में रह रहे हैं। उमाकांत तिवारी के मुताबिक दो मार्च को वह 2.70 लाख रुपये लेकर बुलेट खरीदने निकले थे। पहले सागर मार्केट में मोबाइल की मरम्मत कराई, फिर नवीन मार्केट से कपड़े खरीदे। खरीदारी के बाद शाम को परेड चौराहे से एक ऑटो में बैठ गए, जिसमें पहले से दो युवक मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुटखा थूकने पर मर्डर; दो पक्षों के बीच मारपीट में युवक की मौत, गांव में तनाव

ऑटो में बैठा एक युवक बार-बार थूकने के बहाने कुछ हरकतें कर रहा था। शक होने पर वह बीच रास्ते उतर गया व पैदल चलने लगा। बड़ा चौराहा पहुंचने पर फिर से उसी ऑटो चालक ने बारादेवी व पराग डेयरी चलने की बात कही। उसमें पहले से सवार दो लोगों के बीच में बैठाने के बाद तेज आवाज में गाने बजाते हुए शहर के अलग-अलग इलाकों में घुमाता रहा।

इसके बाद चालक ने गंगा बैराज से बिठूर की ओर जा रही सड़क के पास एनआरआई सिटी गेट नंबर दो के पास ऑटो रोकी, विरोध करने पर बदमाशों ने गाली-गलौज कर मारपीट की। बैग में रखें 2.70 लाख रुपये, दो मोबाइल फोन व कपड़े लूट लिए। वारददात करने के बाद आरोपित भाग निकले। नवाबगंज थाना प्रभारी ने बताया अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया है। आरोपितों की धरपकड़ के पुलिस टीम लगी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टेबल से चाकू उठाया और काटने लगा अपना गला, मौके पर मौत; CCTV में कैद हुई वारदात

नौबस्ता थाने के बगल में दिनदहाड़े चोरी, दो शातिर कैद

कानपुर के नौबस्ता थाने के ठीक बगल में बाइक सवार दो शातिरों ने दिनदहाड़े बर्तन की दुकान से माल पारकर दिया। शातिर 25 हजार रुपये व करीब 50 हजार कीमत की मेटल मूर्तियां उड़ा ले गए। वहीं, वारदात को अंजाम दे रहे दो शातिर फुटेज में कैद हुए हैं। न्यू आजादनगर के भीम चौराहा निवासी सुजीत कुमार साहू ने बताया कि नौबस्ता थाने के बगल में घर है, जबकि बाहर बर्तन की दुकान है। दुकान में धातु की मूर्तियां भी रखते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों का अटैक; शव छोड़कर भागे लोग

बुधवार को पिता राजकुमार करीब साढ़े ग्यारह बजे दुकान में ताला लगाकर अंदर कमरे में आराम करने चले गए। फिर दोपहर करीब दो बजे दुकान पहुंचे तो सामान बिखरा था। फुटेज खंगालने पर पता चला कि बिना नंबर की बाइक से दो युवक आए थे। एक युवक बाहर बाइक के पास खड़ा रहा, जबकि लाल शर्ट और गमछा पहने उसका साथी अंदर पहुंचा। शातिर गल्ले से 25 हजार रुपये व 50 हजार की मेटल मूर्तियां बोरी में भरकर बाहर चोरी कर ले गए। थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।