UP is singing a song in the name of Yogi ji, Suresh Khanna showed a poetic style while presenting the budget गा रहा है गीत यूपी, योगी जी के नाम का, बजट पेश करते हुए सुरेश खन्ना का दिखा शायराना अंदाज, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गा रहा है गीत यूपी, योगी जी के नाम का, बजट पेश करते हुए सुरेश खन्ना का दिखा शायराना अंदाज

यूपी की योगी सरकार ने बुधवार को अपने इस कार्यकाल का अंतिम बजट पेश किया। इस दौरान बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का शायराना  अंदाज भी दिखाई दिया।

Wed, 11 Feb 2026 01:55 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
गा रहा है गीत यूपी, योगी जी के नाम का, बजट पेश करते हुए सुरेश खन्ना का दिखा शायराना अंदाज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में बुधवार को वित्त वर्ष 2026–27 का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का शायराना अंदाज़ दिखाई दिया। करीब दो घंटे से अधिक चले भाषण में उन्होंने प्रदेश की प्रगति, चुनौतियों और सरकार के विज़न को बयान करने के दौरान कई शायरियां भी सुनाईं। उनकी हर शायरी पर तालियां भी मिलीं। खासकर सत्ता पक्ष के विधायकों ने सीट थपथपाकर उनका हौसला बढ़ाया।

बजट भाषण की शुरुआत ही आशा और संकल्प से भरी शायरी से की। खन्ना मानो यह कहना चाह रहे थे कि बजट सिर्फ रकम बांटने का दस्तावेज नहीं, बल्कि दिशा और उम्मीद का नक्शा भी होता है। अंधेरे में दीप जलाने वाली यह पंक्तियां सरकार की प्रतिबद्धता का काव्यात्मक प्रतीक बनकर उभरीं। इसमें उन्होंने अंधेरों को मिटाकर रोशनी फैलाने का संकल्प व्यक्त करते हुए कहा...

“यही जुनून यही ख्वाब है मेरा,

दिया जला के रोशनी कर दूं, जहां अंधेरा है।”

इसके बाद मेहनत और समर्पण पर केंद्रित दूसरी शायरी ने माहौल को और सजीव कर दिया। खन्ना ने यह संदेश देने की कोशिश की कि प्रदेश की प्रगति केवल योजनाओं से नहीं, बल्कि मेहनत और निरंतरता से होती है। यह नज़्म उन युवाओं और कर्मयोगियों को समर्पित सी लगी, जो पसीना बहाकर नई पहचान बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा…

“सितारा बन के आसमां में वही चमकते हैं,

डुबो देते हैं जो अपना आपको पसीने में।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी बजट: महिलाओं को बड़ी सौगात, अलग से खुलेंगे कौशल संवर्धन केंद्र

अगली शायरी में उन्होंने बदलते समय और नई संभावनाओं का संदेश दिया। इस शायरी ने सदन का माहौल गंभीर और चिंतनशील कर दिया। बदलते उत्तर प्रदेश की ओर इशारा करते हुए खन्ना ने संकेत दिया कि चुनौतियां चाहे जितनी हों, विकास रुकने वाला नहीं है।

“यह अलग बात है तुम न बदलो मगर ज़माना बदल रहा है,

गुलाब पत्थर पर खिल रहे हैं, चिराग आंधियों में जल रहे हैं।”

जीवन की कठिनाइयों और बदलाव की गति को भी शायरी के जरिए पेश करते हुए संवेदनशील अंदाज़ में कहा—

“बड़ी मुश्किल से कोई सुबह मुस्कुराती है,

ग़म की हर शाम दबे पांव चली आती है,

वक़्त लगता ही नहीं ज़िंदगी बदलने में,

पर बदलने में वक़्त ज़िंदगी लग जाता है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला बैंककर्मियों की लड़ाई ‘ठाकुर’ और ‘ब्राह्मण’ पर आई; एक दूसरे पर वीडियो वार

योगी सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए खन्ना ने प्रदेश की उपलब्धियों को रेखांकित किया। कहा...

“काबिलेतारीफ है अंदाज़ एक-एक काम का,

गा रहा है गीत यूपी, योगी जी के नाम का।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन्वेस्ट यूपी रिश्वत मामला पलटा, HC ने FIR ही रद्द की, IAS अभिषेक हुए थे निलंबित

अगली शायरी में उन्होंने समाज के प्रति संवेदना और मानवता का संदेश दिया। कहा...

“बात अनमोल बहुत है ये ज़िंदगी के लिए,

बता रहा हूँ फ़लसफ़ा मैं हर किसी के लिए,

पोंछ सकते हो तो दुखियों के पोंछ लो आँसू,

न जियो आप फ़कत अपनी ही खुशी के लिए।”

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।