UP Housing Development Council big gift, soldiers, retired soldiers can now get additional 20% discount on flat booking यूपी आवास विकास परिषद की बड़ी सौगात, इन्हें फ्लैट बुकिंग पर अब 20% तक की अतिरिक्त छूट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी आवास विकास परिषद की बड़ी सौगात, इन्हें फ्लैट बुकिंग पर अब 20% तक की अतिरिक्त छूट

यूपी आवास विकास परिषद की बड़ी सौगात दी है।सशस्त्र सेनाओं और अर्धसैनिक बलों के सेवारत व सेवानिवृत्त कर्मचारी को फ्लैट बुकिंग पर 20 प्रतिशत तक की अतिरिक्त छूट देने का निर्णय लिया है।

Mon, 12 Jan 2026 05:46 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी आवास विकास परिषद की बड़ी सौगात, इन्हें फ्लैट बुकिंग पर अब 20% तक की अतिरिक्त छूट

राष्ट्र की रक्षा में दिन-रात तैनात सशस्त्र सेनाओं और अर्धसैनिक बलों के सेवारत व सेवानिवृत्त कार्मिकों को नववर्ष पर बड़ी राहत मिली है। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद ने ‘पहले आओ-पहले पाओ’ योजना के तहत फ्लैट बुकिंग पर उन्हें अतिरिक्त छूट देने का निर्णय लिया है। परिषद की 274वीं बैठक में लिए गए फैसले के बाद अब सैनिकों को फ्लैट बुकिंग पर अधिकतम 20 प्रतिशत तक की छूट का लाभ मिलेगा। यह सुविधा परिषद के पोर्टल पर ऑनलाइन मोड में शुरू कर दी गई है।

वर्तमान में परिषद लखनऊ, गाजियाबाद, मेरठ, कानपुर, सहारनपुर, मुरादाबाद और आगरा में रिक्त रेडी टू मूव फ्लैट्स का आवंटन कर रही है। आम नागरिकों को जहां एकमुश्त भुगतान पर 15 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है, वहीं अब सशस्त्र व अर्धसैनिक बलों के कार्मिकों के लिए यह छूट बढ़ा दी गई है। आवंटन तिथि से 60 दिनों के भीतर पूर्ण भुगतान करने पर 20 प्रतिशत, 61 से 90 दिनों में भुगतान पर 15 प्रतिशत तथा 91 से 120 दिनों के भीतर भुगतान करने पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। योजना की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित है।

आवास आयुक्त डॉ बलकार सिंह का कहना है कि सैनिक जोखिमपूर्ण क्षेत्रों में तैनाती, बार-बार स्थानांतरण और पारिवारिक अस्थिरता जैसी कठिन परिस्थितियों में देश सेवा करते हैं। ऐसे में उन्हें अतिरिक्त रियायत देना राज्य की सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है, ताकि अधिक से अधिक सैनिक परिवारों को सुरक्षित आवास मिल सके।

वेबसाइट पर कर सकेंगे बुकिंग

सशस्त्र एवं अर्धसैनिक बलों के कार्मिक परिषद की वेबसाइट www.upavp.in पर जाकर पंजीकरण व बुकिंग कर सकते हैं। बुकिंग के बाद निर्धारित प्रारूप में सेवा या सेवानिवृत्ति का प्रमाण-पत्र 15 दिनों के भीतर जमा करना अनिवार्य होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विधानसभा के लिए सपा कैसे तय करेगी प्रत्याशी का टिकट? अखिलेश ने सेट किया फार्मूला
ये भी पढ़ें:यूपी के गांवों में 15 लाख उद्यम स्थापित करने जा रही योगी सरकार, जानें प्लान
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।