Samajwadi Party how will decide candidate tickets for UP Assembly elections 2027? Akhilesh yadav has set the formula विधानसभा चुनाव-2027 के लिए सपा कैसे तय करेगी प्रत्याशी का टिकट? अखिलेश ने सेट किया फार्मूला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

विधानसभा चुनाव-2027 के लिए सपा कैसे तय करेगी प्रत्याशी का टिकट? अखिलेश ने सेट किया फार्मूला

अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव-2027 में टिकट के लिए फार्मूला सेट कर दिया है। सपा टिकट देने से पहले दावेदारों के सीट पर आधार का पता लगाएगी। इसमें देखा जाएगा कि जातीय समीकरण के आधार पर सीट पर सबसे अधिक किसका जनाधार है।

Mon, 12 Jan 2026 07:15 PMDeep Pandey शैलेंद्र श्रीवास्तव, लखनऊ
share
विधानसभा चुनाव-2027 के लिए सपा कैसे तय करेगी प्रत्याशी का टिकट? अखिलेश ने सेट किया फार्मूला

समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव-2027 में टिकट बंटवारे के लिए फार्मूला बदलने जा रही है। टिकट देने से पहले दावेदारों के सीट पर आधार का पता लगाएगी। इसमें देखा जाएगा कि जातीय समीकरण के आधार पर सीट पर सबसे अधिक किसका जनाधार है। इसके आधार पर उम्मीदवारी तय की जाएगी। इसके लिए प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों का सर्वे कराया जाएगा। इसी सर्वे के आधार पर गठबंधन में सीटों का बंटवारे का फार्मूला भी तय किया जाएगा।

टिकट के लिए आधार जरूरी

समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 में मिले बेहतरीन परिणाम को बरकार रखना चाहती है। इसीलिए पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में तय किया गया है कि विधानसभा सीटवार सर्वे कराते हुए पता लगाया जाएगा कि जनाधार वाला कौन नेता है। इसीलिए अभी से दावेदारों के नाम लिए जा रहे हैं। सर्वे में देखा जाएगा कि दावेदारों की संबंधित सीट पर कितनी पकड़ है। जातीय समीकरण के हिसाब से उम्मीदवारी फिट बैठ रही है या नहीं। सभी कसौटी पर खरा उतरने वालों का टिकट फाइनल किया जाएगा। जमीनी पकड़ न होने पर टिकट नहीं दिया जाएगा। सपा मुखिया अखिलेश यादव पार्टी कार्यालय में इन दिनों लगातार प्रदेशभर से आने वाले कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं और दावेदारों के बारे में फीड बैक भी प्राप्त कर रहे हैं।

अन्य पिछड़ी जातियों पर नजर

सपा का मानना है कि उसे यादव के साथ मुस्लिम बिरादरी का साथ मिलता रहा है। लोकसभा चुनाव में कुर्मी बिरादरी का साथ मिला। विधानसभा चुनाव में भी पिछड़ी जातियों में कुर्मी उम्मीदवारों पर दांव लगाने की तैयारी है। पार्टी चुनाव में ब्राह्मण उम्मीदवारों पर भी खासा दांव लगाने पर मंथन चल रहा है। सपा अपनी पार्टी के ब्राह्मण नेताओं के साथ अन्य दल से आने वाले मजबूत दावेदारों के नामों पर भी विचार करने की योजना पर काम कर रही है। सपा का मानना है कि ब्राह्मणों की नाराजगी का फायदा उसे मिल सकता है। प्रदेश में ब्राह्मण बाहुल्य सीटों पर उन्हीं उम्मीदवारों को टिकट दिया जाएगा, जिनकी अपनी सीट पर मजबूत पकड़ होगी।

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा की स्थिति

लड़ी----------- 347

जीती----------- 111

मत मिले------ 29543934

मत प्रतिशत----- 32.02

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के गांवों में 15 लाख उद्यम स्थापित करने जा रही योगी सरकार, जानें प्लान
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।