UP Home Guard recruitment exam on first day 25 percent candidates absent; 3 assistant teachers and one candidate arrest पहले दिन 25% अभ्यर्थियों ने छोड़ी यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा, 3 सहायक अध्यापक और एक अभ्यर्थी अरेस्ट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पहले दिन 25% अभ्यर्थियों ने छोड़ी यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा, 3 सहायक अध्यापक और एक अभ्यर्थी अरेस्ट

यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा के पहले दिन दोनों पालियों में लगभग 25 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान गड़बड़ी के प्रयास में एटा में एक अभ्यर्थी और कानपुर नगर में तीन सहायक अध्यापकों को गिरफ्तार किया गया।

Sat, 25 April 2026 08:02 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
पहले दिन 25% अभ्यर्थियों ने छोड़ी यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा, 3 सहायक अध्यापक और एक अभ्यर्थी अरेस्ट

UP Home Guard recruitment exam News: पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने शनिवार को होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा कड़े सुरक्षा घेरे में संपन्न कराई। श्रावस्ती को छोड़कर अन्य 74 जिलों में 1053 परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा के दौरान पहले दिन दोनों पालियों में लगभग 25 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। भर्ती बोर्ड के अनुसार दोनों पालियों की लिखित परीक्षा में कुल 8,44,066 अभ्यर्थियों के स्थान पर 6,35,856 (75.33 प्रतिशत) अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान गड़बड़ी के प्रयास में एटा में एक अभ्यर्थी और कानपुर नगर में तीन सहायक अध्यापकों को गिरफ्तार किया गया।

एटा में डीएवी इंटर कालेज स्थित परीक्षा केंद्र में एक अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र पर अनुक्रमांक, परीक्षा का समय, उपस्थिति का समय व अन्य विवरण में गड़बड़ी थी। जांच में पता चला कि प्रवेश पत्र जाली है। मामले में एटा के थाना सकीट में उत्तर प्रदेश सर्वाजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024 तथा अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराकर आरोपी अभ्यर्थी हाथरस निवासी तेजवीर सिंह को गिरफ्तार किया गया। कूटरचित प्रवेश पत्र तैयार करने वाले लोकवाणी जनसेवा केंद्र के संचालक के विरुद्ध भी विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में दूसरे अभ्यर्थी के प्रवेशपत्र के बारकोड को स्कैन कर गड़बड़ी की गई थी। बायोमैट्रिक के दौरान डाटा मैच न होने पर आरोपी तेजवीर पकड़ा गया।

बोर्ड के अनुसार, इसके अलावा कानपुर नगर में बीएनएसडी इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र में एनसीसी कक्ष में प्रतिबंधित इलेक्ट्रानिक डिवाइस को अनुचित प्रयोग के लिए छिपाकर रखा गया था। मामले में थाना कर्नलगंज में मुकदमा दर्ज कराकर तीन आरोपी सहायक अध्यापक अखिलेश यादव, संदीप चन्द्र विश्वकर्मा तथा निर्मल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। भर्ती बोर्ड के अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से ऐसे किसी भी कृत्य/व्यक्ति तथा भ्रामक संदेशों से सावधान रहने और परीक्षा की तैयारी पूरे मनोयोग से करने की अपील की है। रविवार व सोमवार को भी 74 जिलों में दो-दो पालियों में होमगार्ड एनरोलमेंट की लिखित परीक्षा होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, अभ्यर्थियों के लिए राहत

भर्ती परीक्षा के लिए लगाए जैमर, सीसीटीवी से निगरानी

यूपी होमगार्ड्स भर्ती लिखित परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई। यह 27 अप्रैल तक चलेगी। पहले दिन डीएम विशाख जी और जेसीपी बबलू कुमार ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि शांतिपूर्ण व नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट की भी ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही समस्त केंद्रों पर मोबाईल जैमर की भी व्यवस्था को सुनिश्चित कराया गया है। निरीक्षण की शुरुआत संयुक्त पुलिस आयुक्त कार्यालय स्थित जनपदीय कंट्रोल रूम से की गई, जहां पर जनपद के समस्त परीक्षा केंद्रों की लाइव फीड की मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके बाद नबीउल्लाह रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया। परीक्षा केंद्र पहुंच कर दोनों अधिकारियों ने एग्जामिनेशन रूम, परीक्षा पर्यवेक्षकों की व्यवस्था को देखा। जिलाधिकारी व संयुक्त पुलिस आयुक्त ने राजकीय जुबली इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज शाहमीना रोड का भी निरीक्षण किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छोटे मकान और छोटी दुकान बनाने वालों को योगी सरकार ने दी बड़ी राहत, जानें क्या?
ये भी पढ़ें:योगी सरकार पहली से चलाने जा रही विशेष अभियान, बस्तियों-झोपड़ियों तक जाएंगी टीमें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।