UP Hathras Junction railway Station Fight in train over Seat Passengers Beat Each other ट्रेन में सीट को लेकर छिड़ी जंग, जमकर हंगामे के बीच हाथा-पाई के साथ चलीं चप्पल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ट्रेन में सीट को लेकर छिड़ी जंग, जमकर हंगामे के बीच हाथा-पाई के साथ चलीं चप्पल

यूपी के हाथरस जंक्शन स्टेशन पर एक ट्रेन में सीट को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर महिला ने एक युवक को चप्पल जड़ दी। ट्रेन में सवार किसी यात्री ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया।

Wed, 18 June 2025 11:01 AMSrishti Kunj हिन्दुस्तान, हाथरस
share
ट्रेन में सीट को लेकर छिड़ी जंग, जमकर हंगामे के बीच हाथा-पाई के साथ चलीं चप्पल

यूपी के हाथरस जंक्शन स्टेशन पर एक ट्रेन में सीट को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर महिला ने एक युवक को चप्पल जड़ दी। ट्रेन में सवार किसी यात्री ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। अब जीआरपी वीडियो के आधार मामले को ट्रेस कर कार्यवाही करने की तैयारी कर रही है। हाथरस जंक्शन स्टेशन से गुजरने वाली एक ट्रेन में सोमवार की रात को कुछ यात्रियों में सीट को लेकर विवाद हो गया।

बताया जा रहा है कि कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि उनमें हाथापाई तक होने लगी। इस दौरान एक महिला ने युवक को चप्पलें जड़ दी। तभी ट्रेन में सवार किसी यात्री ने चप्पल मारते हुए का वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जबकि इस मामले में जीआरपी को कोई जानकारी नहीं है। जी आरपी वीडियो के आधार पर ट्रेन में इस तरह हंगामा करने वालों को ट्रेस कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लड़कियों ने सहेली को बुलाकर लात-घूसों और चप्पलों से पीटा, पुरानी बात पर थी नाराज

ट्रेन में टीटी से भिड़ा युवक, हंगामा

वहीं, हाथरस में सोमवार की रात को इलाहाबाद से चंडीगढ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस में एक युवक टिकट को लेकर टीटी से भिड़ गया। इस दौरान सूचना पर पहुंची जीआरपी पर युवक ने मारपीट का आरोप लगाया। युवक हाथरस जंक्शन स्टेशन पर उतर कर किसी रिश्तेदार के यहां चला गया। हाथरस जंक्शन से कई एक्सप्रेस गाड़ियां गुजरती हैं।

सोमवार की रात को एक युवक ऊंचाहार एक्सप्रेस की एसी बोगी में जनरल टिकट पर सफर कर रहा था। इस दौरान युवक व टीटी के बीच विवाद हो गया। इस दौरान ट्रेन में सवार जीआरपी एस्कॉट पर युवक ने अभद्रता का आरोप लगाया। युवक इटावा के लिए जा रहा था। विवाद के बाद युवक हाथरस जंक्शन स्टेशन पर उतर गया। इस मामले में युवक की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। हालांकि स्टेशन पर इसे लेकर चर्चाएं रही।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।