UP Agra Girl Beaten with slippers by Friends was angry on old dispute video viral लड़कियों ने सहेली को बुलाकर लात-घूसों और चप्पलों से पीटा, पुरानी बात पर थीं नाराज, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लड़कियों ने सहेली को बुलाकर लात-घूसों और चप्पलों से पीटा, पुरानी बात पर थीं नाराज

यूपी के आगरा में एक अजीब मामला सामने आया। कुछ लड़कियों ने पहले सहेली को मिलने बुलाया और फिर अचानक उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके साथ लड़कियों ने गाली-गलौत किया और फिर उसे जमकर पीटा।

Wed, 18 June 2025 07:54 AMSrishti Kunj हिन्दुस्तान, आगरा
share
लड़कियों ने सहेली को बुलाकर लात-घूसों और चप्पलों से पीटा, पुरानी बात पर थीं नाराज

यूपी के आगरा में एक अजीब मामला सामने आया। कुछ लड़कियों ने पहले सहेली को मिलने बुलाया और फिर अचानक उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके साथ लड़कियों ने गाली-गलौत किया और फिर उसे जमकर पीटा। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि हिन्दुस्तान ऐसे किसी भी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि आगरा के सदर क्षेत्र में दो लड़कियों ने सहेली को बुलाकर लात-घूसों और चप्पलों से पीटा। भद्दी-भद्दी गालियां दीं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार मामला पुराना है। लेकिन मामले में पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया है। मामला सदर क्षेत्र के करिअप्पा रोड इंदरा गांधी चौराहा के पास का है। राजपुर चुंगी की युवती ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उसकी परिचित सदर क्षेत्र की दो युवतियों ने चार जून को उसे मिलने के लिए बुलाया था। मुलाकात के दौरान और सहेलियां भी थीं। सभी आपस में बात करने लगीं। बातचीत के दौरान अचानक पुरानी बात को लेकर दोनों ने मारपीट शुरू कर दी। गालियां दीं। पहले लात-घूसों से पीटा और फिर चप्पल मारी। पास खड़े युवकों ने इस घटना का वीडियो बना लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं, कहां से आए? ठेले-खोमचे वालों का भी होगा सत्यापन; CM योगी का आदेश

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ। वहीं, पीड़िता ने पुलिस में अपनी सहेलियों के खिलाफ शिकायक भी दर्ज करवाई। पीड़िता ने मारपीट के खिलाफ शिकायत की है। उसकी तहरीर के आधार पर थाना सदर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो का भी संज्ञान लिया जाएगा। मामले में पीड़िता का बयान दर्ज किया है। अन्य आरोपी लड़कियों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अभी जांच में जुटी है और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। इससे जानकारी हो सकेगी की मामला कहां से शुरू हुआ।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।