UP government will give Rs 2.70 crore to these two companies, Yogi minister Nandi gave the approval इन दो कंपनियों को 2.70 करोड़ रुपए देगी यूपी सरकार, योगी के मंत्री नंदी ने दी मंजूरी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

इन दो कंपनियों को 2.70 करोड़ रुपए देगी यूपी सरकार, योगी के मंत्री नंदी ने दी मंजूरी

उत्तर प्रदेश औद्योगिक निवेश व रोजगार प्रोत्साहन नीति 2022 के तहत वृहद श्रेणी की दो इकाइयों को 2.70 करोड़ रुपये प्रतिपूर्ति राशि प्रदान किए जाने की स्वीकृति दी है। योगी के मंत्री नंदी ने मंजूरी दे दी है।

Mon, 2 Feb 2026 06:26 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
इन दो कंपनियों को 2.70 करोड़ रुपए देगी यूपी सरकार, योगी के मंत्री नंदी ने दी मंजूरी

औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी ने उत्तर प्रदेश औद्योगिक निवेश व रोजगार प्रोत्साहन नीति 2022 के तहत वृहद श्रेणी की दो इकाइयों को 2.70 करोड़ रुपये प्रतिपूर्ति राशि प्रदान किए जाने की स्वीकृति दी है। योगी सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति 2022 के अंतर्गत वृहद श्रेणी की दो औद्योगिक इकाइयों द्वारा सरकार को जमा किए गए टैक्स पर मेसर्स डालमिया भारत शुगर एंड इंड्रस्टीज लिमिटेड को एक करोड़ 53 लाख 49 हजार 543 रुपए और मेसर्स कजरिया सेरामिक्स लिमिटेड को एक करोड़ 17 लाख 34 हजार 221 रुपए प्रथम किस्त के रूप में प्रतिपूर्ति राशि प्रदान किए जाने के प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान की।

दोनों कंपनियों को दो करोड़ 70 लाख 83 हजार 765 रुपए की प्रतिपूर्ति राशि की प्रथम किस्त प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही मेसर्स पावरकॉन सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड जनपद चंदौली को एक करोड़ 48 लाख रुपए के ब्याज मुक्त ऋढ़ प्रदान किए जाने के प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान की।शीघ्र ही यह धनराशि जारी होगी, जिससे उद्यमियों को कारोबार विस्तार में सहयोग मिलेगा। मंत्री नन्दी ने कहा कि निवेशोन्मुख नीतियों के कारण उत्तर प्रदेश निवेश का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। नीतिगत प्रोत्साहन और वित्तीय सहयोग से उत्तर प्रदेश निवेशकों की पहली पसंद बन रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महानगरों की तरह यूपी के इस जिले में होगी सुरक्षा, क्या करने जा रहा प्रशासन?

रीन पील पेडरसन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की भेंट

उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करने की दिशा में योगी सरकार के प्रयासों को विदेशी निवेशकों से निरंतर समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में सिंगापुर की अग्रणी एकीकृत कंटेनर लॉजिस्टिक्स कंपनी एपी मोलर माएर्स्क के प्रबंध निदेशक रीन पील पेडरसन ने सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। इस दौरान उत्तर प्रदेश में निवेश विस्तार को लेकर गहन चर्चा हुई। पेडरसन के साथ विवेक शर्मा, हेड बिजनेस डेवलपमेंट एवं रेगुलेटरी अफेयर्स (भारत, बांग्लादेश एवं श्रीलंका क्षेत्र) भी मौजूद रहे।बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश में निवेश की व्यापक संभावनाओं, उद्योगों के लिए अनुकूल कारोबारी माहौल तथा राज्य सरकार की निवेश प्रोत्साहन नीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश के सबसे तेज़ी से विकसित हो रहे राज्यों में शामिल है और यहां निवेशकों के लिए सुरक्षित, स्थिर और पारदर्शी वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।