UP Gorakhpur Woman Suffering From disease stalking Doctor Waiting for him hours डॉक्टर को अपना प्रेमी मान घंटों इंतजार और पीछा करने वाली युवती इस बीमारी से पीड़ित, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

डॉक्टर को अपना प्रेमी मान घंटों इंतजार और पीछा करने वाली युवती इस बीमारी से पीड़ित

यूपी में गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग के रेजिडेंट के लिए आफत बनी युवती एकतरफा प्यार में जुनूनी हो गई है। वह डॉक्टर को अपना प्रेमी मानकर पीछा करती है। मनोचिकित्सकों की माने तो युवती एक बीमारी से पीड़ित है।

Thu, 1 Jan 2026 01:00 PMSrishti Kunj वरिष्ठ संवाददाता, गोरखपुर
share
डॉक्टर को अपना प्रेमी मान घंटों इंतजार और पीछा करने वाली युवती इस बीमारी से पीड़ित

यूपी में गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग के रेजिडेंट के लिए आफत बनी युवती एकतरफा प्यार में जुनूनी हो गई है। वह डॉक्टर को अपना प्रेमी मानकर पीछा करती है। मनोचिकित्सकों की माने तो युवती में इरोटोमेनिया नामक बीमारी के स्पष्ट लक्षण दिख रहे हैं। यह विकार व्यक्ति को यह दृढ़ भ्रम पैदा कर देता है कि कोई उच्च पद वाला व्यक्ति उससे प्रेम करता है।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभागाध्यक्ष डॉ. तपस आइच ने बताया कि युवती को इरोटोमेनिया का संदेह है। यह एक दुर्लभ डेल्यूजनल डिसऑर्डर है। जो सिजोफ्रेनिया से जुड़ा होता है। जिसमें व्यक्ति को यह दृढ़ भ्रम होता है कि कोई दूसरा व्यक्ति, अक्सर उच्च पावर वाला या सेलिब्रिटी, उससे प्रेम करता है। यह डी क्लेराम्बॉल्ट सिंड्रोम के नाम से भी जाना जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डॉक्टर से एकतरफा प्यार में दीवानी लड़की, घंटों करती है इंतजार; पति-पत्नी परेशान

विभाग के डॉक्टरों ने बताया कि युवती बीते दो साल से रेजिडेंट के प्यार में पड़ी है। शुरूआत में तो रेजिडेंट को लगा कि तीमारदार को पिता की मौत का सदमा लगा है। वह आए दिन रेजिडेंट से मुलाकात के लिए कॉलेज परिसर में घूमती रहती थी। डॉक्टर को फोन करती है। मुलाकात करने के लिए मरीज बनकर पहुंच जाती। युवती ने खुद बताया कि कई बार तो वह मरीज का तीमारदार बनकर पहुंची और इस दौरान घूंघट में रहीं। जिससे कि चिकित्सक उसे पहचान न सके। वह चिकित्सक के दीदार के लिए दिनभर ओपीडी में बैठी रहती। बताया जाता है कि रेजिडेंट से मिलने की चाह में युवती सहजनवा स्थित घर को छोड़कर कॉलेज के पास गर्ल्स हॉस्टल में रहने लगी। युवती का व्यवहार आक्रामक भी हो गया है, जिससे रेजिडेंट के सुरक्षा की चिंता बढ़ गई है।

बुधवार को ओपीडी में रेजिडेंट ने की ड्यूटी

इस मामले में कॉलेज प्रशासन पीड़ित रेजिडेंट के साथ है। बुधवार को रेजिडेंट की ड्यूटी ओपीडी में रही। उसके साथ सीनियर डॉक्टर ओपीडी में मौजूद रहे। एहतियातन कुछ महिला रेजिडेंट और कर्मचारियों की ड्यूटी ओपीडी में लगाई गई। हालांकि युवती बुधवार को कालेज कैंपस में नहीं आई।

यह है मामला

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग में तैनात सीनियर रेजिडेंट के प्रेम में एक युवती दीवानी हो गई है। वह रेजिडेंट की एक झलक पाने के लिए घंटों हॉस्टल के बाहर खड़ी रहती है। उसके मोबाइल पर मैसेज व फोन करती है। रेजिडेंट ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया तो दूसरे नंबर से कॉल करने लगी। युवती को समझाने की कोशिश रेजिडेंट की पत्नी ने भी की। रेजिडेंट की पत्नी भी सीनियर रेजिडेंट है। डॉक्टर दंपति के समझाने का युवती पर कोई असर नहीं पड़ा है। पुलिस की मौजूदगी में मानसिक रोग के विभागाध्यक्ष के साथ रेजिडेंट, उनकी पत्नी, हॉस्टल वार्डन युवती को लेकर प्राचार्य के पास पहुंचे।

महिलाओं में अधिक मिलती है इरोटोमेनिया बीमारी

डॉ. तपस आइच ने बताया कि इरोटोमेनिया मस्तिष्क रसायनों के असंतुलन से उपजता है। यह समस्या महिलाओं में अधिक देखी जाती है। उपचार में एंटीसाइकोटिक दवाएं और मनोचिकित्सा प्रभावी हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।