UP gorakhpur Woman Stalking doctor Eat Sleeping pills Cut her hands attempt suicide डॉक्टर की प्रेम दीवानी ने खाई नींद की गोली, एक तरफा प्यार में जान देने को काट ली नस, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

डॉक्टर की प्रेम दीवानी ने खाई नींद की गोली, एक तरफा प्यार में जान देने को काट ली नस

यूपी के गोरखपुर में बीआरडी में मेडिकल कॉलेज में रेजिडेंट से एकतरफा प्यार करने वाली युवती का मामला खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। एकतरफा प्रेम में दीवानी युवती ने जान देने की कोशिश की। उसने नींद की कई गोलियां निगल लीं। कलाई की नस काट ली।

Sat, 3 Jan 2026 01:36 PMSrishti Kunj वरिष्ठ संवाददाता, गोरखपुर
share
डॉक्टर की प्रेम दीवानी ने खाई नींद की गोली, एक तरफा प्यार में जान देने को काट ली नस

यूपी के गोरखपुर में बीआरडी में मेडिकल कॉलेज में रेजिडेंट से एकतरफा प्यार करने वाली युवती का मामला खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। एकतरफा प्रेम में दीवानी युवती ने जान देने की कोशिश की। उसने नींद की कई गोलियां निगल लीं। कलाई की नस काट ली। इसकी सूचना पर पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां से उसे मेडिसिन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। डॉक्टरों ने इलाज कर जहर के प्रभाव को कम कर दिया है और सर्जरी विभाग की टीम ने कटे हुए नस की मरम्मत कर दी है। युवती अब खतरे से बाहर है। शुक्रवार को चिकित्सकों ने उसे मानसिक रोग विभाग में परामर्श के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया हैं। हालांकि अभी वह वार्ड में भर्ती है।

अवसाद में परिवार, वह मिलने की जिद पर अड़ी

शुक्रवार को पुलिसकर्मियों ने युवती को समझने का काफी प्रयास किया। मेडिसिन के डॉक्टर भी काउंसलिंग में जुटे रहे। वह लगातार रेजिडेंट से अकेले में मुलाकात की जिद्द पर अड़ी रही। इस घटना के बाद सीनियर रेजिडेंट का परिवार भी अवसाद में आ गया है। आए दिन मीडिया में आ रही खबरों से परिवार तनाव में है। शुक्रवार को रेजिडेंट दंपत्ति दिनभर घर पर ही रहे। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि इस मसले को कैसे हैंडल किया जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डॉक्टर को अपना प्रेमी मान घंटों इंतजार-पीछा करने वाली युवती इस बीमारी से पीड़ित

दूसरे संस्थान के मानसिक रोग विभाग में हो इलाज

मानसिक रोग के विभागाध्यक्ष डॉ. तपस आइच ने बताया कि स्पष्ट है कि युवती मानसिक रोगी हो चुकी है। युवती का इलाज ऐसे मानसिक रोग चिकित्सा संस्थान में होना चाहिए जहां मरीज को एकांत में भर्ती करने की सुविधा हो। यह सुविधा बीआरडी मेडिकल कॉलेज में नहीं है। इसके अलावा युवती जिस रेजिडेंट से एकतरफा प्यार कर रही है। वह मानसिक रोग विभाग का है। इस वजह से भी विभाग के चिकित्सक युवती के इलाज में शामिल नहीं हो सकते। सभी पहलुओं को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। इसकी सूचना प्राचार्य को दे दी गई है।

परिजनों ने बनाई दूरी, मकान मालिक करा रहे इलाज

युवती के पिता का निधन हो गया है। वह डेढ़ साल से मेडिकल कॉलेज के पास महिलाओं के लिए बने एक हॉस्टल में रहती है। अचेत युवती को शुक्रवार को पुलिस की मदद से उसके मकान मालिक ने भर्ती कराया है। युवती से परिजनों ने दूरी बना ली है। शुक्रवार को पुलिस ने युवती की मां से संपर्क किया। वह सहजनवां की हैं। मां ने फोन पर बेटी से बात करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने युवती की बड़ी बहन से संपर्क किया। बड़ी बहन ने भी गोरखपुर आने में असमर्थता जता दी है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।