UP Gorakhpur Woman and New born Child Dead Body found buried in land hand seen after rain बारिश में जमीन से बाहर निकला हाथ, महिला और नवजात की मिट्टी में दबी लाश मिली, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बारिश में जमीन से बाहर निकला हाथ, महिला और नवजात की मिट्टी में दबी लाश मिली

गोरखपुर के गुलरिहा इलाके में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब चोरहिया नाले के किनारे मिट्टी में दबा एक महिला और नवजात का शव बरामद हुआ। इस खबर से मौके पर भारी भीड़ जुट गई।

Fri, 1 May 2026 07:15 AMSrishti Kunj प्रमुख संवाददाता, गोरखपुर
share
बारिश में जमीन से बाहर निकला हाथ, महिला और नवजात की मिट्टी में दबी लाश मिली

गोरखपुर के गुलरिहा इलाके में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब चोरहिया नाले के किनारे मिट्टी में दबा एक महिला और नवजात का शव बरामद हुआ। इस खबर से मौके पर भारी भीड़ जुट गई। महिला जींस पैंट और टॉप पहने थी, बगल में नवजात का शव था। हत्या कर जमीन में शव दबाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पहचान की कोशिश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, गुलरिहा थाना क्षेत्र के जैनपुर और जंगल डुमरी नंबर एक के बीच मसूदाबाद टोले के पास से गुजरने वाले नाले के किनारे सुबह टहलने निकले लोगों ने मिट्टी से बाहर निकला हुआ एक हाथ देखा। हैरत में पड़े लोगों ने शोर मचाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मजदूरों की मदद से खोदाई कर शव को बाहर निकलवाया। महिला के बगल में ही नवजात का भी शव मिला। करीब 30 वर्षीय महिला जींस और टॉप पहने हुए थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आरोपी को पकड़ने के नाम पर परिजनों को परेशान करना गैरकानूनी, हाईकोर्ट का आदेश

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शव करीब एक सप्ताह पुराना हो सकता है। घटनास्थल पर महिला के बिखरे हुए बाल भी मिले हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, संभवतः जानवरों ने बाल नोच दिए होंगे। हालांकि, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष इत्यानंद पांडेय ने बताया कि शव की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। हर पहलू की जांच की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गंगा एक्सप्रेसवे पर 15 दिन फ्री सफर, योगी कैबिनेट की मंजूरी के बाद ही टोल टैक्स

बारिश में जमीन से बाहर निकला हाथ, वरना दबी रह जाती लाश

गुलरिहा इलाके में जमीन में दबी महिला और नवजात की लाश के बारे में पता चलने में बारिश का महत्वपूर्ण योगदान रहा। बुधवार रात हुई बारिश के बाद मिट्टी हटने से महिला के शव का हाथ बाहर निकल आया। गुरुवार की सुबह उधर से गुजर रहे लोगों ने मिट्टी से बाहर निकला हाथ दिखा। उसके बाद खोदाई कराई गई तो महिला के अलावा नवजात का शव भी जमीन के अंदर दबा मिला। पुलिस ने सबसे पहले तीनों गांव के प्रधान से सम्पर्क किया। मौके पर बुलाकर उनसे शव की पहचान का प्रयास कराया गया। तीनों गांव के प्रधान और ग्रामीण पहचान नहीं कर पाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:श्रमिकों को दोपहर में 5 घंटे आराम, हेल्पलाइन, योगी सरकार ने दी बड़ी राहत

दो फुट गहराई में गाड़े गए थे शव

महिला के शव को मात्र डेढ़ से दो फुट गहराई में ही कपड़ों समेत दफनाया गया था। महिला के पैर में बिछुआ मिला है, जिससे उसके विवाहित होने की संभावना जताई जा रही है। नवजात उसी महिला का है या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए डीएनए जांच कराई जाएगी।

एसएसपी, डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि जींस-टॉप में महिला और उसके बगल में एक नवजात का शव जमीन में दबाया गया था। पहचान की कोशिश की जा रही है। नवजात बच्चा महिला का है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। आसपास के थानों की गुमशुदगी चेक कराई जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।