allahabad high court police warning not to harass family for absconding accused आरोपी को पकड़ने के नाम पर परिजनों को परेशान करना गैरकानूनी, हाईकोर्ट की पुलिस को चेतावनी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

आरोपी को पकड़ने के नाम पर परिजनों को परेशान करना गैरकानूनी, हाईकोर्ट की पुलिस को चेतावनी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताते हुए स्पष्ट किया है कि किसी फरार आरोपी को पकड़ने के लिए उसके परिजनों को प्रताड़ित करना असंवैधानिक है। कोर्ट ने कहा कि पुलिस द्वारा परिजनों को बार-बार थाने बुलाना या घर पर दबिश देना निजता और गरिमा के अधिकार का उल्लंघन है।

Fri, 1 May 2026 07:12 AMYogesh Yadav प्रयागराज, विधि संवाददाता
share
आरोपी को पकड़ने के नाम पर परिजनों को परेशान करना गैरकानूनी, हाईकोर्ट की पुलिस को चेतावनी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर टिप्पणी करते हुए कहा है कि फरार आरोपी को पकड़ने के नाम पर उसके परिजनों को परेशान करना न केवल गैरकानूनी है, बल्कि संविधान की भावना के भी विपरीत है। यह टिप्पणी न्यायमूर्ति जेजे मुनीर एवं तरुण सक्सेना की खंडपीठ ने रिटायर कैप्टन मंगल सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए की है। याची का आरोप है कि पुलिस उसके घर पर लगातार दबिश दे रही है और उसे व उसकी पत्नी को थाने बुलाकर बेटे के ठिकाने के बारे में जानकारी देने के लिए दबाव बना रही है।

मामले में के तथ्यों के अनुसार याची का पुत्र संदीप तोमर दहेज हत्या के मामले में आरोपी है। उसकी अपील पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट से पहले ही खारिज हो चुकी है। वह फरार चल रहा है। पंजाब पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कानपुर नगर की गुजैनी पुलिस की मदद ली, जिसके बाद पुलिस ने याची के घर पर कई बार दबिश दी। कोर्ट ने याची के अधिवक्ता आशुतोष कुमार सिंह को सुनकर कहा कि आरोपी की तलाश के नाम पर परिवार को प्रताड़ित करना कानून के दायरे में नहीं आता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गंभीर अपराधों में समझौता कर नहीं बच सकते, FIR रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार

कोर्ट ने टिप्पणी कि कि किसी बेटे को त्यागने का कोई प्रमाण पत्र नहीं होता और इस आधार पर पुलिस द्वारा सवाल उठाना पूरी तरह गलत व भ्रामक है। कोर्ट ने पुलिस की इस कार्यप्रणाली को ब्रिटिश दौर की पुरानी और असंवैधानिक पद्धति बताया, जो आज के आधुनिक और तकनीकी युग में स्वीकार्य नहीं है।

सुनवाई के दौरान यह भी सामने आया कि याची और उसकी पत्नी को बार-बार थाने बुलाया गया, जो उनकी निजता व गरिमा के अधिकार का उल्लंघन है। कोर्ट ने याचिका स्वीकार करते हुए पुलिस को निर्देश दिया कि याची को किसी भी प्रकार से परेशान न करे, न ही थाने बुलाए और न ही उसके घर पर दबिश दे। साथ ही कानपुर नगर गुजैनी थाने के संबंधित थाना प्रभारी को चेतावनी देते हुए भविष्य में ऐसी कार्रवाई से बचने को कहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनावः पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन न होने पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
ये भी पढ़ें:सास की जगह मृतक आश्रित कोटे में नौकरी मांग रही बहू को झटका, हाईकोर्ट ने क्या कहा
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।