UP Gorakhpur Husband Beat Wife for Dowry Spit in her face calling her ugly शादी के तीसरे दिन ही पति ने पत्नी के मुंह पर थूका, धमकी देकर बोला- तुम चेहरे से चुड़ैल लगती हो, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शादी के तीसरे दिन ही पति ने पत्नी के मुंह पर थूका, धमकी देकर बोला- तुम चेहरे से चुड़ैल लगती हो

यूपी के गोरखपुर में एम्स थाना क्षेत्र में शादी के तीन दिन बाद ही रेलकर्मी पति दीपक यादव ने अपनी पत्नी के चेहरे पर कम दहेज का ताना देते हुए थूक दिया। धमकी देते हुए बोला कि तुम चेहरे से चुड़ैल लगती हो, मैं रेलवे में काम करता हूं, मुझे दहेज में कार मिलेगी।

Thu, 17 July 2025 06:44 AMSrishti Kunj वरिष्ठ संवाददाता, गोरखपुर
share
शादी के तीसरे दिन ही पति ने पत्नी के मुंह पर थूका, धमकी देकर बोला- तुम चेहरे से चुड़ैल लगती हो

यूपी के गोरखपुर में एम्स थाना क्षेत्र में शादी के तीन दिन बाद ही रेलकर्मी पति दीपक यादव ने अपनी पत्नी के चेहरे पर कम दहेज का ताना देते हुए थूक दिया। धमकी देते हुए बोला कि तुम चेहरे से चुड़ैल लगती हो, मैं रेलवे में काम करता हूं, मुझे दहेज में कार मिलेगी। तभी तुम्हें पत्नी के रूप में स्वीकार करूंगा। परेशान महिला ने एम्स थाने में पति और ससुराल के लोगों पर केस दर्ज करवाया है। पुलिस महिला की तहरीर के आधाक पर जांच में जुटी है।

एम्स क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 26 अप्रैल 2024 को चौरीचौरा के दीपक यादव से हुई थी। इससे पहले ससुराल वाले गोरखनाथ मंदिर में देखने आए थे। इसके बाद शादी तय हो गई। पिता ने नौ लाख रुपये लड़के पक्ष को दिया। इसके साथ ही सोने के गहने और घरेलू सामान दिए। महिला ने आरोप लगाया कि शादी के तीन दिन बाद ही पति ने ताना मारना शुरू किया। बोला- मैं रेलवे में नौकरी करता हूं, मुझे दहेज में कार नहीं दी गई। तुम मुझसे तलाक ले लो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेप पीड़िता ने 16 दिन पहले पी लिया था कीटनाशक, अस्पताल में तोड़ा दम

पति ने बोला कि तुम्हारी शक्ल सूरत तो अच्छी नहीं है, चुड़ैल बोलते हुए चेहरे पर ही थूक दिया। यही नहीं, रेलवे में नौकरी लगने के एक साल बाद भी जानबूझकर दस्तावेज में नॉमिनी के रूप में मेरा नाम नहीं दर्ज कराया। आरोप है कि सास-ससुर से पति की शिकायत के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। उल्टे सभी लोग मिलकर मारने-पीटने लगे। 31 मार्च को पति समेत पूरे ससुराल वाले मुझे पीटकर घर से बाहर निकालने लगे। जब मेरे पिता को जानकारी हुई। तब मेरे पिता ससुराल आकर मुझे घर ले गए। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।