UP Barabanki rape victim had consumed pesticide 16 days ago, died in hospital रेप पीड़िता ने 16 दिन पहले पी लिया था कीटनाशक, अस्पताल में तोड़ा दम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

रेप पीड़िता ने 16 दिन पहले पी लिया था कीटनाशक, अस्पताल में तोड़ा दम

यूपी के बाराबंकी जिले में परेशान होकर रेप पीड़िता ने एक जुलाई को कीटनाशक पी लिया था। पीड़िता ने अस्पताल में 16 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद बुधवार को दम तोड़ दिया।

Thu, 17 July 2025 06:13 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
रेप पीड़िता ने 16 दिन पहले पी लिया था कीटनाशक, अस्पताल में तोड़ा दम

यूपी के बाराबंकी जिले में असंद्रा क्षेत्र में रेप पीड़िता ने अस्पताल में 16 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद बुधवार की इलाज के दौरान उसकी लखनऊ में मौत हो गई। करीब डेढ़ माह पहले पुलिस चौकी सिद्धौर क्षेत्र के एक गांव में निमंत्रण में जाने की बात कहकर साथी महिला ने विशेष समुदाय युवक से रेप कराया। इसका वीडियो उसके साथ रहे दूसरे युवक ने बनाया। दुष्कर्म का आरोपी युवक सऊदी चला गया। उसके बाद उसका साथी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाने का प्रयास किया। इससे पीड़ित महिला ने एक जुलाई को कीटनाशक पी लिया। मामले में पुलिस आरोपी महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा है।

असंद्रा कोतवाली से संबंद्ध पुलिस चौकी सिद्धौर क्षेत्र के एक गांव निवासी करीब 35 वर्षीय विवाहिता के पति का कहना है कि वह केरल प्रांत में रहता है। पत्नी बच्चों के संग गांव रहती है। आरोप है कि सात जून की रात गांव निवासी आरोपी महिला शांति देवी ने उसे पड़ोसी गांव में निमंत्रण के बहाने बुलाकर ले गई थी। रास्ते में एक गांव के ही विशेष समुदाय आरोपी युवक व उसका साथी मिला। आरोप है कि युवक ने उसके साथ रेप किया। इसका वीडियो दूसरे युवक ने बनाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छांगुर गैंग का शिकार बनी थी मेरठ की प्रिया, आज तक नहीं लगा पता

आरोपी महिला पहरेदारी कर रही थी। इस घटना से परेशान महिला ने एक जुलाई को कीटनाशक पी लिया, उसका बुधवार इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। इंस्पेक्टर आलोक मणि त्रिपाठी का कहना है कि आरोपी महिला व वीडियो बनाने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उन्होंने भी मौत की बात स्वीकार की है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।