UP Gorakhpur 35 Women 4 Men 1 teenage girl Arrested for looting in Autos Showing Fake Snake lizard गोरखपुर में पकड़ा सांप-छिपकली दिखा चोरी करने वाला गैंग, 35 महिलाएं और 4 पुरुष गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गोरखपुर में पकड़ा सांप-छिपकली दिखा चोरी करने वाला गैंग, 35 महिलाएं और 4 पुरुष गिरफ्तार

यूपी के गोरखपुर में शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके और धार्मिंकस्थलों में आने वाली भीड़ से लूट करने वाले ऑटो लिफ्टर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 36 महिलाओं और चार पुरुषों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चाकू, पेचकस, सेफ्टी पिन, नकली छिपकली, सांप और ऑटो बरामद किया गया है।

Sat, 3 Jan 2026 01:40 PMSrishti Kunj वरिष्ठ संवाददाता, गोरखपुर
share
गोरखपुर में पकड़ा सांप-छिपकली दिखा चोरी करने वाला गैंग, 35 महिलाएं और 4 पुरुष गिरफ्तार

यूपी के गोरखपुर में शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके और धार्मिंकस्थलों में आने वाली भीड़ से लूट करने वाले ऑटो लिफ्टर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 36 महिलाओं और चार पुरुषों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चाकू, पेचकस, सेफ्टी पिन, नकली छिपकली, सांप और ऑटो बरामद किया गया है। सभी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। गिरोह में शामिल एक किशोरी को बाल सुधार गृह भेजा गया।

पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि बाहर से महिलाओं का गिरोह आया है, जो शहर के विभिन्न स्थानों पर वारदात कर सकता है। इस पर पुलिस सक्रिय हो गई। कैंट थाना क्षेत्र में छह महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से सेफ्टी पिन, छोटे चाकू, कैंची, प्लास्टिक की रस्सी, नकली सांप-छिपकली और एक चार पहिया वाहन बरामद हुआ। वहीं, रामगढ़ताल पुलिस ने तीन पुरुषों, 30 महिलाओं और एक किशोरी को दबोच लिया। इनके पास से पेचकस, चाकू, रबर के नकली सांप-छिपकली, झांग भटकुइयां और एक चार पहिया वाहन बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, ये महिलाएं सवारी बनकर ऑटो या टेम्पो में चढ़ती थीं और मौका मिलते ही यात्रियों, खासकर अकेली महिलाओं को निशाना बनाती थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डॉक्टर की दीवानी ने खाई नींद की गोली, एक तरफा प्यार में जान देने को काट ली नस

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि यह गिरोह शहर और आसपास के जिलों के धार्मिक और पर्यटक स्थलों पर सक्रिय था। भीड़भाड़ वाले इलाकों से पहले ये लोग अपनी गाड़ी खड़ी कर लेते थे और ऐसे यात्रियों को निशाना बनाते थे, जो कीमती आभूषण पहने होते थे और अकेले सफर कर रहे होते थे। गिरोह की महिलाएं बातों में उलझाकर या गंतव्य तक छोड़ने का झांसा देकर उन्हें अपनी गाड़ी में बैठा लेती थीं। इसके बाद पिन चुभाकर ध्यान भटकाकर नकली सांप-छिपकली दिखाकर डर पैदा करती थीं और इसी दौरान गहने चुरा लेती थीं। कई बार ये ऑटो या टेंपो में सवारी बनकर चढ़ती थीं और रास्ते में ही वारदात को अंजाम देती थीं।

पकड़े गए आरोपियों में अंबेडकरनगर, सुलतानपुर, मऊ, जौनपुर, बलिया, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, बस्ती, देवरिया और कुशीनगर जनपदों की महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। पूछताछ में कई अन्य वारदातों में भी इनकी संलिप्तता सामने आ रही है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

गैंग में शामिल इन अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी

रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई के दौरान गोला के कोहरा बुजुर्ग निवासी विष्णु, शैलेन्द्र कुमार और शक्ति कुमार के साथ शोभा को भी पकड़ा गया। सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन बाजार निवासी बबिता और शकुन्तला, कैंपियरगंज की खुशबू, बस्ती जनपद के रुधौली निवासी शिवानी, संतकबीरनगर के खलीलाबाद क्षेत्र की अनीता, सरोज, नैना, आरती, रूपा, मनीषा, प्रिती, शीला, किरन, गुड्डी, सरोजा, विमला देवी, राधिका और गुड़िया, अंबेडकरनगर जिले के हंसवर निवासी शिल्पा, देवरिया के गौरीबाजार निवासी अंजली और पूजा, बलिया के रसड़ा निवासी नेहा, कुशीनगर के कप्तानगंज निवासी सोनी भी पकड़ी गई हैं।

इसके अलावा मऊ जनपद के घोसी निवासी किरन, बड़हलगंज क्षेत्र की किरन, सोनी, सीमा, पूनम और खुशबू उर्फ पिहनी और एक किशोरी भी पकड़ी गई। वहीं कैंट थाना पुलिस की कार्रवाई में मऊ के कोपागंज निवासी सरोज देवी, बीमा, मुस्कान देवी और विनीता देवी के साथ गोविन्द, जौनपुर के सरपतहा निवासी रीना देवी और सुलतानपुर जनपद के कादीपुर निवासी लक्ष्मीना देवी को भी गिरफ्तार किया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।