UP Gonda Police Half Encounter Arrested Two accused in Kidnapping Case Shot in leg यूपी पुलिस मुठभेड़ में अपहरण कांड आरोपी दो गिरफ्तार, हॉफ एनकाउंटर में पैर में लगी गोली, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी पुलिस मुठभेड़ में अपहरण कांड आरोपी दो गिरफ्तार, हॉफ एनकाउंटर में पैर में लगी गोली

यूपी के गोंडा में मोरंग व्यवसायी के अपहरण की घटना में शामिल दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक के पैर में लगी गोली। बदमाशों के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, एक मोटरसाइकिल और 58 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

Sat, 7 March 2026 08:22 AMSrishti Kunj हिन्दुस्तान, गोंडा
share
यूपी पुलिस मुठभेड़ में अपहरण कांड आरोपी दो गिरफ्तार, हॉफ एनकाउंटर में पैर में लगी गोली

UP Police Half Encounter: यूपी के गोंडा में मोरंग व्यवसायी के अपहरण की घटना में शामिल दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक के पैर में लगी गोली। बदमाशों के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, एक मोटरसाइकिल और 58 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि नवाबगंज थानाध्यक्ष अभय सिंह मय टीम और एसओजी के साथ शुक्रवार की रात्रि में क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि अपहरण की घटना में शामिल दो बदमाश उमरिया पावर हाउस की ओर आ रहे हैं।

पुलिस टीम ने उमरिया पावर हाउस के पास संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश विकास मिश्रा निवासी रामापुर भगाही जिला गोंडा के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी सौरभ दुबे निवासी बनभरिया थाना परशुरामपुर जिला बस्ती भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे भी पकड़ लिया। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेम प्रसंग में कातिल बना भाई, जुड़वा बहन की हत्या के बाद मां पर जानलेवा हमला

थानाध्यक्ष ने बताया कि बदमाश विकास मिश्रा के ऊपर अयोध्या जिले में पहले से भी चोरी सहित अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। जबकि दूसरे बदमाश सौरभ दूबे पर बस्ती के परशुरामपुर थाने में मारपीट सहित अन्य मामलों मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे .315 बोर, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल और 58 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। दो मार्च को थाना क्षेत्र के पहली गांव निवासी सुशीला यादव ने तहरीर देकर बताया था कि काले रंग की थार गाड़ी से आए एक व्यक्ति ने उनके पति अंकित कुमार यादव को घर से बुलाया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोरखपुर पुलिस के लिए चुनौती बनें हिस्ट्रीशीटर, ढूंढे नहीं मिल रहे

अंकित मोटरसाइकिल से कटरा तिराहा की ओर जा रहे थे, तभी अकबरपुर चौराहे के पास बदमाशों ने उन्हें जबरन थार में बैठाकर अपहरण कर लिया था। मामले में पुलिस ने अभियोग दर्ज कर चार टीमों का गठन किया था। जांच के दौरान पुलिस ने अपहृत अंकित कुमार यादव को मसकनवा गौशाला तिराहा के पास से सकुशल बरामद कर लिया था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चार फरवरी को थाना खोड़ारे क्षेत्र में कूकनगर ग्रांट निवासी निर्मल प्रसाद दुबे से रास्ता पूछने के बहाने कट्टे की बट से सिर पर वार कर 10 हजार रुपये लूट लिए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूट्यूबर भाई ने जुड़वा बहन का किया कत्ल, गर्दन काटी 40 वार कर शरीर किया छलनी
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।