UP Free Ration distribution February dates have been announced Free Ration: यूपी में फरवरी के लिए फ्री राशन वितरण की आ गई डेट, जानें कब तक बंटेगा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

Free Ration: यूपी में फरवरी के लिए फ्री राशन वितरण की आ गई डेट, जानें कब तक बंटेगा

Free Ration distribution February date: यूपी में फरवरी महीने के लिए फ्री राशन वितरण की डेट आ गई। इस दौरान पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट दो किलो गेहूं व तीन किलो चावल (कुल 5 किलो) का वितरण होगा।

Thu, 5 Feb 2026 06:32 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
Free Ration: यूपी में फरवरी के लिए फ्री राशन वितरण की आ गई डेट, जानें कब तक बंटेगा

यूपी में इस महीने के लिए राशन वितरण की डेट आ गई है। इस माह फरवरी में फ्री राशन का वितरण आठ फरवरी से किया जाएगा। डीएसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि राशन का वितरण आठ से 26 फरवरी तक होगा। इस दौरान पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट दो किलो गेहूं व तीन किलो चावल (कुल 5 किलो) का वितरण होगा। जबकि अंत्योदय कार्ड धारकों को 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल (कुल 35 किलो) नि:शुल्क वितरित किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को फरवरी 2026 माह का निःशुल्क राशन वितरण करने के आदेश जारी कर दिए हैं। खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार प्रदेश में चयनित जनपदों में राशन का वितरण 8 फरवरी से 26 फरवरी 2026 के बीच कराया जाएगा।

इस संबंध में खाद्य एवं रसद विभाग के आयुक्त द्वारा सभी जिलाधिकारियों, संभागीय खाद्य नियंत्रकों और जिला पूर्ति अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि पात्र लाभार्थियों को तय समयसीमा में खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसी को भी असुविधा न हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घाघरा पुल 60 दिन बंद रहेगा, बहराइच समेत 4 जिलों के लोग इस रूट से जाएंगे लखनऊ

खाद्य विभाग ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खाद्यान्न का उठान, भंडारण और वितरण पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी कोटेदार समय पर दुकानों का संचालन करें और लाभार्थियों को पूरा राशन उपलब्ध कराएं। साथ ही वितरण की निगरानी के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।