UP Firozabad Policeman Son Raped Student made Obscene Video Threatened to viral पुलिसकर्मी के बेटे ने छात्रा से किया रेप, होटल में ले जाकर बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पुलिसकर्मी के बेटे ने छात्रा से किया रेप, होटल में ले जाकर बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी

यूपी के फिरोजाबाद में थाना दक्षिण के मोहल्ला करबला निवासी छात्रा के साथ एटा निवासी पुलिसकर्मी का पुत्र दुराचार करता रहा। होटल में ले जाकर अश्लील वीडियो भी बना ली। पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने जाकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

Sat, 31 May 2025 07:52 AMSrishti Kunj हिन्दुस्तान संवाददाता, फिरोजाबाद
share
पुलिसकर्मी के बेटे ने छात्रा से किया रेप, होटल में ले जाकर बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी

यूपी के फिरोजाबाद में थाना दक्षिण के मोहल्ला करबला निवासी छात्रा के साथ एटा निवासी पुलिसकर्मी का पुत्र दुराचार करता रहा। होटल में ले जाकर अश्लील वीडियो भी बना ली। पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने जाकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना दक्षिण क्षेत्र निवासी किशोरी 9वीं की छात्रा है। एटा के थाना बागवाला के मरजातपुर निवासी सौरभ राजपूत पुत्र राममूर्ति काफी समय से उसे परेशान कर रहा था। एटा पुलिस में पिता की तैनाती का रौब दिखाता था। छात्रा का पीछा करता था।

विरोध करने पर जान से मारने व किसी और का होने देने की धमकी से छात्रा भयभीत हो गई। आरोपी छात्रा के घर जाने लगा। आरोप है कि नाबालिग को घर में अकेला पाकर उसका रेप किया। मोबाइल से वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। वह छात्रा को होटल और अपनी बहन के घर एका ले गया और वहां रेप किया। विरोध करने पर मारपीट की। पुलिस ने रेप व अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वो किस मामले में डिफरेंट? मैनपुरी सेक्स स्कैंडल को लेकर अखिलेश का BJP पर हमला

शादी का झांसा, वीडियो वायरल की धमकी

युवक ने छात्रा के साथ शादी करने के लिए दबाव बनाया। शादी से मना करने अश्वील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। छात्रा ने कहा कि मैं अपने घरवालों के खिलाफ नहीं जा सकती, तो आरोपी ने उसको धमकियां देना शुरू कर दिया। किशोरी के चाचा ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

बहन के घर ले जाकर दुष्कर्म किया

युवक 27 मई को छात्रा को बहला फुसलाकर अपनी बहन के घर एका ले गया। वहां भी छात्रा के साथ जबरन संबंध बनाए। छात्रा ने विरोध किया तो सौरभ ने छात्रा के साथ मारपीट की और धमकी दी कि उसकी हत्या कर देगा। परिवार को भी देख लेने की धमकी दे डाली।

किशोरी के गायब होने पर खुला मामला

आरोपी युवक जब छात्रा के बहन के घर ले गया तो परिवार के लोगे ने खोजबीन शुरू की। छात्रा के चाचा ने बताया है कि एक युवक ने बताया कि किशोरी एक युवक के साथ गई है थोड़ी देर बाद छात्रा घर पर वापस अ गयी। छात्रा ने बताया कि उसर्क अश्लील वीडियो सौरभ के पास है उसी से वह ब्लैकमेल कर रहा है। दबाव बनाकर काफी समय से अवैध संबंध बना रहा है। छात्रा ने इसका विरोध किया ते सौरभ ने जातिसूचक शब्दों क इस्तेमाल करते धमकी दी। आरोर्प सौरभ का पिता एटा में में यूपी पुलिस में तैनात है। उसने धमकी दी कि कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।