in what matter is he different akhilesh s scathing attack on bjp over mainpuri sex scandal वो किस मामले में डिफरेंट है? मैनपुरी सेक्स स्कैंडल को लेकर अखिलेश का बीजेपी पर तीखा हमला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

वो किस मामले में डिफरेंट है? मैनपुरी सेक्स स्कैंडल को लेकर अखिलेश का बीजेपी पर तीखा हमला

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इसे लेकर BJP पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी के खुद को पार्टी विद ए डिफरेंस कहने पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जनता को अब समझ आया है कि वो किस मामले में डिफरेंट हैं। ये खुलासा मैनपुरी के भाजपाइयों के घर से ही हुआ है।

Sat, 31 May 2025 07:14 AMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
वो किस मामले में डिफरेंट है? मैनपुरी सेक्स स्कैंडल को लेकर अखिलेश का बीजेपी पर तीखा हमला

यूपी के मैनपुरी में भाजपा की एक महिला नेता दर्जनों अश्लील वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो की संख्या सौ के पार बताई जा रही है। वीडियो होटलों और रेस्तरां में बनाए गए हैं। वीडियो में दिख रही युवती ने खुद सामने आकर पुलिस में केस दर्ज कराया है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इसे लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी के खुद को पार्टी विद ए डिफरेंस कहने पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जनता को अब समझ आया है कि वो किस मामले में डिफरेंट हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ये खुलासा मैनपुरी के भाजपाइयों के घर से ही हुआ है इसलिए भाजपा की आईटी सेल इसका आरोप विपक्ष पर भी नहीं डाल सकती।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा, ‘भाजपाई नेताओं और उनके परिजनों के कुकृत्यों के सिलसिलेवार खुलासों की कड़ी में मैनपुरी से ‘130 वीडियो’ का महाभंडाफोड़, भाजपाइयों के कुख्यात कर्नाटक कांड से टक्कर लेता दिख रहा है। ये खुलासा तो मैनपुरी के भाजपाइयों के घर से ही हुआ है, इसलिए इसका आरोप भाजपा की आईटी सेल विपक्ष पर भी नहीं डाल सकती।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में रेवन्ना जैसा सेक्स स्कैंडल, BJP महिला नेता के बेटे के अश्लील VIDEO वायरल

सपा मुखिया यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे लिखा- ‘यही हाल रहा तो महिलाएं भाजपाइयों के सायों से भी चार हाथ दूर हटकर चलने लगेंगी और भाजपा की महिला विंग में सन्नाटा छा जाएगा और कोई भी महिला अपने मान-सम्मान की परवाह करते हुए भाजपा से दूर ही रहेगी और उनके परिवारवाले भी उनको भाजपाइयों से दूर ही रखेंगे।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घायल को पहुंचाएं अस्पताल, पाएं 25 हजार का इनाम; यूपी में लागू हुई राहवीर योजना

अखिलेश यादव ने लिखा कि अब जनता को समझ आया कि भाजपा जब अपने को ‘पार्टी विद ए डिफ़रेंस’ कहती है तो वो किस मामले में ‘डिफ़रेंट’ है। इस क्षेत्र में भाजपा का न कोई मुक़ाबला है और न ही इस मामले में कोई भाजपाइयों से मुक़ाबला करना चाहेगा। इस क्षेत्र की महारत और क़ाबिलियत भाजपा को ही मुबारक। उन्होंने सवाल उठाते हुए अंत में लिखा-भाजपा के ‘नारी-वंदना अभियान’ का सच क्या यही है?, भाजपा में कोई है? नारी का मान कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।